गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-नवागत थानाध्यक्ष ने कहा - जनता की सुरक्षा और क्षेत्र में अमन-चैन बनाए रखना हमारी पहली प्राथमिकता

 


गोण्डा। थाना मोतीगंज के थानाध्यक्ष तेज नारायण गुप्ता ने कहा कि जनता की सुरक्षा और क्षेत्र में अमन-चैन बनाए रखना पुलिस का पहला मकसद है। पुलिस का असली धर्म जनता की सेवा करना है। इसी से पुलिस और जनता के बीच मित्रता बढ़ती है और पुलिस के प्रति जनता का विश्वास मजबूत होता है। बातचीत के दौरान थाना अध्यक्ष तेज नारायण गुप्ता ने बताया कि किसी भी पीड़ित व्यक्ति को अपनी समस्या लेकर सीधे थाने आना चाहिए और मुझसे मिलना चाहिए। बिचौलियों के चक्कर में न पड़ें। बिचौलिये केवल लोगों को गुमराह करते हैं और काम में देरी कराते हैं। उन्होंने आगे कहा कि मोतीगंज क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार गस्त कर रही है। अवैध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। महिलाओं, बुजुर्गों और कमजोर वर्ग की सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। थानाध्यक्ष तेज नारायण गुप्ता ने आम जनता से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। समय पर सूचना मिलने से अपराधों पर अंकुश लगाया जा सकता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि थाने आने वाले हर फरियादी की समस्या का निष्पक्ष और त्वरित निस्तारण किया जाएगा।

”go"