गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-न्याय पंचायत मतवरिया की शिक्षक संकुल मासिक बैठक संपन्न, शिक्षा की गुणवत्ता पर हुआ मंथन



गोण्डा। विकास खण्ड मुजेहना के न्याय पंचायत मतवरिया की शिक्षक संकुल मासिक बैठक उच्च प्राथमिक विद्यालय बनगाई बरुवार में सकुशल संपन्न हुई।

बैठक में क्षेत्र के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों ने भाग लिया। बैठक में विद्यालयों में पठन-पाठन की गुणवत्ता, छात्र उपस्थिति, मध्याह्न भोजन, निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों और शैक्षिक नवाचारों पर विस्तार से चर्चा की गई। संकुल शिक्षक सुनील कुमार वर्मा, सहायक अध्यापक प्राथमिक विद्यालय चपरतल्ला ने बैठक का संचालन किया। उन्होंने सभी शिक्षकों से समय से विद्यालय पहुंचने, बच्चों को गतिविधि आधारित शिक्षा देने और शत-प्रतिशत नामांकन व उपस्थिति सुनिश्चित करने पर जोर दिया। शिक्षकों ने अपने-अपने विद्यालयों की समस्याओं और उपलब्धियों को भी साझा किया। बैठक में तय किया गया कि अगले माह तक सभी विद्यालयों में शैक्षिक माहौल को और बेहतर बनाया जाएगा।

”go"