गोण्डा। कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के बेलसर मार्ग स्थित माधवपुर ग्राम के पास बृहस्पतिवार की सुबह गोंडा की तरफ आ रही सरिया लदा ट्रक अचानक अनियंत्रित हो कर सड़क के किनारे गहरे गड्ढे में पलट गया, जिसमें दो सगे भाई सहित तीन मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक पर सवार चार मजदूरों ने कूद कर अपनी जान बचाई। दो घंटे के कड़ी मशक्कत के बाद जेसीबी मशीन से तीनों मजदूरों के शव को बाहर निकाला गया। इस घटना से शहर में हड़कंप मच गया। तरबगंज थाना क्षेत्र अन्तर्गत चांदपुर ग्राम के निवासी 40 वर्षीय राजेंद्र 35 वर्षीय उस का छोटा भाई रविंदे पुत्र राम बहादुर 45 वर्षीय राम गुलाम पुत्र भगवान दीन, 30 वर्षीय राम कुमार पुत्र श्याम दुबरे का भाई कालू पुत्र राम मूरत संजय पुत्र हीरा लाल सात मजदूर ट्रक पर सवार होकर बिरसिंहपुर जा रहे थे। ट्रक पर सरिया लदा था। बेलसर मार्ग स्थित माधव पुर ग्राम के पास अचानक ट्रक अनियंत्रित होने लगे सड़क को छोड़ते हुए गड्ढे में पलट गया। जिसके नीचे राजेंद्र उसका भाई रविंदे, राम गुलाम की दबकर मौत हो गई। ट्रक पर सवार राम कुमार दुबरे उसका भाई कालू संजय ने किसी तरह से ट्रक से कूद कर अपनी जान बचाई। ट्रक के पलटने के बाद ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। मौके पर कोतवाली देहात शमशेर बहादुर सिंह भी पहुंच गए। ग्रामीणों और पुलिस ट्रक में फंसे लोगों को निकालने की कोशिश किया लेकिन निकाल नहीं पाये। बाद में जेसीबी मशीन बुलाया गया। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सरिया हटाया गया तब तीनों मजदूरों को बाहर निकाला गया। एम्बुलेस से मेडिकल कालेज भेजवाया गया। चिकित्सक ने देखने के बाद तीनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने तीनों के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। रंजीत ने बताया कि मृतक राजेंद्र और उसका भाई रविंदे उसके बडके दादा के लड़के है। बृहस्पतिवार की सुबह गोरखपुर से सरिया लाद कर ट्रक तरबगंज आया। ट्रक चालक ने फोन करके सभी मजदूरों को बुलाया। उस के घर के ही सातों लोग ट्रक पर सवार हो कर बिरसिंह पुर में सरकारी पुलिया बन रही है। वहीं सरिया को उतारने जा रहे थे तभी ये घटना हो गई। इसके पहले भी सरिया वहां पर उतार चुके है। दो घंटे के कड़ी मशक्कत के बाद जेसीवी मशीन से शवों को निकाला गया। मौजूद लोगों का कहना था कि अगर तुरंत निकाल लिया जाता तो तीनों की जान बच सकती थी। सरिया लदी ट्रक से दो सगे भाई राजेंद्र और रविंदे और रिश्ते में लग रहे दादा राम गुलाम की मौत की खबर घर में मिलते ही कोहराम मच गया। चारों तरह रोने चिल्लाने की ही आवाज आ रही थी। मृतक राजेंद्र पांच भाई थे। रविन्दे गोविंदे सुरेंद्र थे। मृतक राजेंद्र के तीन बच्चे संतोष अंकिता रेशमा और उस के भाई रविंदे के दो बच्चे रवि किशन है। राम गुलाम के सात बच्चे है। विनोद मनोज विक्रम प्रीति मंजू रीता गीता है।

