गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-एमडब्ल्यू खां के तबादले के बाद डॉ. आफताब आलम बने मेडिकल कॉलेज के नए सीएमएस

 


-सोमवार को संभाला कार्यभार बोले - मरीजों को बेहतर सुविधा देना प्राथमिकता।

गोण्डा। जिला प्रशासन में फेरबदल के तहत गोंडा मेडिकल कॉलेज के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक पद पर नई नियुक्ति हुई है। लंबे समय से सीएमएस की जिम्मेदारी संभाल रहे डॉक्टर एमडब्ल्यू खां के तबादले के बाद अब डॉक्टर आफताब आलम को यह अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

      सोमवार को डॉ. आफताब आलम ने औपचारिक रूप से सीएमएस का कार्यभार ग्रहण कर लिया। डॉ. आलम मेडिकल कॉलेज में सर्जरी विभाग में अपनी सेवाएं दे रहे हैं और उन्हें प्रशासनिक अनुभव भी प्राप्त है। कार्यभार ग्रहण करने के बाद डॉ. आलम ने कहा कि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता होगी। अस्पताल में साफ-सफाई, दवाओं की उपलब्धता और डॉक्टरों की समय से उपस्थिति सुनिश्चित की जाएगी। मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों और कर्मचारियों ने नए सीएमएस को बधाई दी और सहयोग का भरोसा दिलाया।

”go"