गोण्डा। मंगलवार को संत कबीर इंटर कॉलेज, परसदा, बेलसर जनपद गोंडा में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। आयोजन के मुख्य अतिथि महाराजा देवी बॉक्स सिंह बेलसर के पूर्व प्रधानाचार्य एवं बेलसर के पूर्व ब्लॉक प्रमुख अजीत सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने बच्चों को प्रकृति के बारे में विस्तार से बताया। विद्यालय के प्रबंधक अशोक कुमार तिवारी ने बच्चों को जल , जंगल, पर्वतों को सुरक्षित करने एवं वन्यजीवों को बचाने की बात कही । गोष्ठी में उपस्थित बच्चों में से कनक सिंह ,शोभित सिंह, अंशिका कनौजिया, ने प्रकृति पर अपना उत्तम विचार रखा। इन बच्चों ने कहा पेड़ लगाओ पेड़ बचाओ की भावना लोगों में जागृत हो जाए तो हमारी प्रकृति सुरक्षित हो जाए।
गोष्ठी में तीनों बच्चों को मुख्य अतिथि अजीत सिंह ने पुस्तक भेंट करके सम्मानित किया। उक्त अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या संगीता त्रिपाठी, प्रशांत पांडे ,जगदंबा तिवारी ,नीलम, पूनम तिवारी, साक्षी वर्मा, अर्पित तिवारी ,श्रेया तिवारी, सुधांशु पासवान ,आदि लोग गोष्ठी में उपस्थित रहे।

