गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-संत रविदास जयंती पर समरसता संकल्प यात्रा का तीन विधायकों ने किया भव्य स्वागत

 


गोण्डा। भारतीय जनता पार्टी द्वारा संत रविदास की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित 'समरसता संकल्प अभियान' के अंतर्गत काशी से निकली कलश वंदन यात्रा का गुरुवार को जनपद गोंडा की सीमा पर भव्य स्वागत किया गया।

       कटरा शिवदयालगंज तिराहे पर भाजपा जिलाध्यक्ष अकबाल बहादुर तिवारी, मनकापुर विधायक रमापति शास्त्री, तरबगंज विधायक प्रेमनारायण पांडेय तथा करनैलगंज विधायक अजय सिंह ने यात्रा का माल्यार्पण एवं तिलक लगाकर स्वागत किया। इसके बाद सरस्वती शिशु मंदिर, तुरकौली में प्रधानाचार्य व जनप्रतिनिधियों ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का अभिनंदन किया।

      कलश वंदन यात्रा जब नवाबगंज तिराहे पर पहुंची तो भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और जयघोष के साथ जोरदार स्वागत किया। संत रविदास के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके बताए समानता, सामाजिक समरसता और मानवता के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया।

     विधायकों ने कहा कि संत रविदास के विचार आज भी समाज को एकता, समानता और भाईचारे का संदेश देते हैं। समरसता संकल्प अभियान का उद्देश्य उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाकर जाति-पांति से ऊपर उठकर सामाजिक सौहार्द को मजबूत करना है।

    इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष अकबाल बहादुर तिवारी, जनार्दन प्रसाद तिवारी, वेद प्रकाश दूबे, अनुज शुक्ला, अभिषेक उर्फ अंकित सिंह (भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष), बाबूलाल शास्त्री, रवि श्रीवास्तव, आलोक तिवारी, संजय पांडेय, पिंकू सिंह, अंकित सिंह, आशू तिवारी, पिंकू तिवारी, बाबी चौहान, राजेंद्र यादव, दीपू गुरु, अरविंद सिंह, गजेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

”go"