गोण्डा । देवीपाटन परिक्षेत्र के डीआईजी अशोक कुमार ने शनिवार को परिक्षेत्रीय कार्यालय में जनसुनवाई कर फरियादियों की शिकायतें सुनीं। जनसुनवाई के दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे शिकायतकर्ताओं ने पुलिस कार्रवाई, भूमि विवाद और अन्य मामलों से जुड़ी समस्याएं रखीं।
शिकायतों की गंभीरता को देखते हुए डीआईजी ने संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक प्रकरण का शीघ्र, निष्पक्ष, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनशिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनावश्यक देरी स्वीकार नहीं की जाएगी। साथ ही सभी मामलों की नियमित मॉनिटरिंग कर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

