गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-बेलसर के तीन फूड प्रोसेसिंग प्लांटों के उद्घाटन के लिए मुख्यमंत्री से मांगा समय

 



गोण्डा । बेलसर ब्लॉक के लौव्वा टेपरा स्थित अथरिष्ट फॉर्मर प्रोड्यूसर कंपनी (एफपीओ) और भारत मेज प्रोड्यूसर सीएफसी के कुलदीप मिश्रा ने शनिवार को गोरखपुर में योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर क्षेत्र में स्थापित तीन फूड प्रोसेसिंग प्लांटों के उद्घाटन के लिए समय देने का अनुरोध किया। इस दौरान उनके साथ उनकी बेटियां अंजली मिश्रा और खनक मिश्रा भी मौजूद रहीं। कुलदीप मिश्रा ने मुख्यमंत्री को प्रार्थना पत्र सौंपते हुए बताया कि लौव्वा टेपरा में मक्का,आटा और मिलेट्स प्रोसेसिंग प्लांट पूरी तरह तैयार हैं और इनके संचालन से प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से 5,000 से अधिक लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जल्द समय उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया। सांसद गोरखपुर रवि किशन ने परियोजना की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में स्थापित यह पहल रोजगार सृजन और स्थानीय कृषि उत्पादों को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

”go"