गोण्डा । सात दिवसीय सेवा एवं सुशासन कार्यक्रम के क्रम में 301 गौरा विधानसभा क्षेत्र के समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता हफीज मलिक ने गौरा चौकी स्थित ए.एस. पब्लिक स्कूल में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन उत्साहपूर्वक मनाया।
कार्यक्रम के दौरान हफीज मलिक ने स्कूल के बच्चों के साथ केक काटकर जन्मदिन की खुशियां साझा कीं। उन्होंने विद्यार्थियों को स्टेशनरी सामग्री एवं चॉकलेट वितरित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए विद्यालय परिसर में पौधरोपण भी किया। इस अवसर पर हफीज मलिक ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा शिक्षा, सेवा और सामाजिक सरोकारों को प्राथमिकता देती रही है। बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाना और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना ही इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है। विद्यालय प्रबंधन ने इस आयोजन के लिए हफीज मलिक का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में प्रतिभा यादव महिला सभा विधानसभा अध्यक्ष,सफीउल्लाह, अली हसन, प्रबंधक नूर, प्रिंसपल आँचल सोनी,शिक्षकगण, समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता, अभिभावक एवं क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित
रहे।

