गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-सरयू में डूबे किशोर का 16 घंटे बाद शव बरामद, कटरा घाट पर नम आंखों से हुआ अंतिम संस्कार

 


गोण्डा । करनैलगंज क्षेत्र के कटरा घाट स्थित सरयू नदी में रील बनाने के दौरान डूबे 16 वर्षीय किशोर का शव घटना के लगभग 16 घंटे बाद गुरुवार को एसडीआरएफ टीम ने बरामद कर लिया। शव मिलने की सूचना मिलते ही घाट पर मौजूद परिजनों में कोहराम मच गया।

       कोतवाली करनैलगंज क्षेत्र के रेरुवा निवासी अंजनी तिवारी का 16 वर्षीय पुत्र निशांत तिवारी बुधवार शाम अपने दोस्तों के साथ सरयू नदी में नहाने और रील बनाने गया था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। सूचना पर पुलिस, स्थानीय गोताखोरों और एसडीआरएफ की टीम ने देर शाम तक तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली।

     गुरुवार सुबह दोबारा शुरू किए गए संयुक्त सर्च अभियान के दौरान एसडीआरएफ ने किशोर का शव बरामद कर लिया। बताया जा रहा है कि लंबे समय तक पानी में रहने और जलीय जीवों के कारण शव का चेहरा क्षतिग्रस्त हो गया था, जिसे देखकर परिजन बिलख उठे।

      घटना की सूचना पर पहुंचे समाजवादी पार्टी के नेता दिग्विजय सिंह ने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी।

      कोतवाल नरेंद्र प्रताप राय ने बताया कि शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पोस्टमार्टम के बाद गुरुवार शाम कटरा घाट पर ही नम आंखों से किशोर का अंतिम संस्कार किया गया।

      इस दर्दनाक हादसे से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतक की मां निशा, मामा आकाश, अतुल और शिवम तथा नानी बिल्लू शुक्ला का रो-रोकर बुरा हाल रहा। घटना का सदमा लगने से अस्वस्थ हुए नाना सुमेश्वर तिवारी की हालत अब सामान्य बताई जा रही है। पूरे क्षेत्र में घटना को लेकर शोक की लहर है।

”go"