गोण्डा। थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा मु0अ0स0 638/2026, धारा 305(ए) बीएनएस से सम्बन्धित चोरी करने के आरोपी अभियुक्त अमित पाठक पुत्र रामनिवास पाठक उर्फ पप्पू पाठक को गिरजा स्टेडियम सेमरा के पास से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी के रुपये 1200/- नगद बरामद किये गये।
मिली जानकारी के मुताबिक दिनांक 8.7.2026 को वादी ननकऊ निवासी ग्राम इन्द्रापुर जयनगरा, थाना कोतवाली नगर, जनपद गोण्डा द्वारा थाना कोतवाली नगर पर सूचना दी गई कि दिनांक 7/7/2026 को समय 7.55 पर मेरे ही ग्राम सभा के अमित पाठक पुत्र पप्पू पाठक उनके घर में पीछे से घुसकर जेवरात व नगदी चोरी कर ले गया हैं तथा 1 दिन पूर्व भी उसके घर में घुसकर चोरी किया था। जिसकी विडियों रिकार्डिंग मोबाइल में मौजूद है। थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा प्राप्त लिखित तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। आज दिनांक 11.7.2026 को थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा क्षेत्र भ्रमण व विवेचना के दौरान आरोपी अभियुक्त 1. अमित पाठक पुत्र रामनिवास पाठक उर्फ पप्पू पाठक निवासी ग्राम जयनगरा इन्द्रापुर थाना कोतवाली नगर जनपद गोण्डा को गिरजा स्टेडियम सेमरा के पास से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी के रुपये 1200/- नगद बरामद किये गये। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया गया।

