गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-खड़ंजा निर्माण में पीली ईंटों के इस्तेमाल की शिकायत पर प्रशासन जागा

 



गोण्डा। एल्गिन-चरसड़ी बांध पर खड़ंजा निर्माण में पीली ईंटों के इस्तेमाल की शिकायत सामने आने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया। एसडीएम नेहा मिश्रा के सख्त निर्देश पर सिंचाई एवं बाढ़ खंड विभाग ने निर्माण स्थल की जांच कराई। जांच में पीली ईंटों के प्रयोग की पुष्टि होने पर विभाग ने उन्हें हटवाकर उनकी जगह प्रथम श्रेणी की ईंटें लगवाने का काम शुरू करा दिया है।

जानकारी के मुताबिक, बांध पर कराए जा रहे खड़ंजा निर्माण में पीली ईंट लगाए जाने की शिकायत एक अज्ञात व्यक्ति ने मोबाइल के जरिए एसडीएम से की थी। शिकायत मिलते ही एसडीएम ने मामले को गंभीरता से लिया और गुणवत्ता की जांच के आदेश दिए। इसके बाद विभागीय टीम ने मौके पर पहुंचकर निर्माण सामग्री की पड़ताल की, जिसमें शिकायत सही पाई गई।

एल्गिन-चरसड़ी बांध के किलोमीटर 9 से किलोमीटर 0 तक करीब 9.300 किलोमीटर लंबाई में खड़ंजा निर्माण कराया जा रहा है। इस काम के लिए 2 करोड़ 81 लाख 97 हजार रुपए की लागत स्वीकृत है। ऐसे में निर्माण सामग्री की गुणवत्ता को लेकर स्थानीय स्तर पर पहले से ही सवाल उठ रहे थे।

अवर अभियंता अविनाश श्रीवास्तव ने बताया कि सूचना मिलते ही पीली ईंटों का इस्तेमाल बंद करा दिया गया। पहले से लगाई गई सभी खराब ईंटें हटवाई जा रही हैं और उनकी जगह अव्वल दर्जे की ईंटें लगाई जा रही हैं। उन्होंने बताया कि प्रतिबंधित ईंटों को वापस कर दिया गया है और आगे का निर्माण कार्य गुणवत्ता मानकों के अनुरूप कराया जाएगा।

”go"