गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-विश्व योग दिवस पर करनैलगंज में सामूहिक योगाभ्यास

 


-अधिकारियों-जनप्रतिनिधियों ने लिया हिस्सा

गोण्डा। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार सुबह करनैलगंज स्थित सिंचाई विभाग डाक बंगला परिसर में भव्य योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिले की नोडल अधिकारी कंचन वर्मा, विधायक अजय सिंह, सीआरओ रिंकी जायसवाल, एसडीएम नेहा मिश्रा समेत करीब दो सौ लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और योगाभ्यास किया। इस दौरान जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन और मुख्य विकास अधिकारी ने कार्यक्रम स्थल पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया।

योगाभ्यास सत्र का संचालन आदर्श मिश्र और प्राची मिश्रा ने संयुक्त रूप से किया। उन्होंने उपस्थित लोगों को विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास कराया तथा उनके स्वास्थ्य लाभों की जानकारी दी। कार्यक्रम में अधिकारियों, कर्मचारियों और स्थानीय लोगों की सक्रिय सहभागिता देखने को मिली।

इस अवसर पर ग्राम जहांगीरवा के एक दर्जन युवकों ने योग पर आधारित प्रस्तुति दी, जिसकी सभी ने सराहना की। बेहतर प्रदर्शन करने वाले युवकों को मेडल देकर सम्मानित भी किया गया। योगाभ्यास के बाद प्रतिभागियों के लिए पौष्टिक आहार की व्यवस्था की गई।

कार्यक्रम में तहसीलदार राहुल सिंह, नायब तहसीलदार अतुल कुमार पाल, ईओ सुरभि पांडेय, आशीष गिरी, अनोखेलाल मोदनवाल, हितेश सिंह, स्टेनो सजीवनलाल यादव, आरआई राम बहादुर पांडेय, लेखपाल विकास सिंह, सुजीत भारती सहित कई अधिकारी-कर्मचारी, प्रशासक और ग्राम प्रधान मौजूद रहे। पूरे आयोजन में स्वास्थ्य, अनुशासन और जनजागरूकता का संदेश प्रमुख रूप से उभरकर सामने आया।

”go"