गोण्डा। धानेपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बेचू पुरवा, मौजा रामपुर दुबावल के संतोषी लाल व उनकी पत्नी महारानी व नाती अपने बहन के यहां साईकिल से इटाहनवा गए थे, शनिवार की सुबह घर लौटते समय धानेपुर बस स्टाफ स्थित पराग डेयरी के पास उतरौला की तरफ जा रही एक अज्ञात वाहन ठोकर मार दी, जिससे संतोषी लाल गंभीर रूप से घायल हो गए व साथ में रहे नाती व पत्नी को छोटे आई है। पुलिस ने तीनों को मुजेहना सीएससी पहुंचाया जहां इलाज के बाद डॉक्टर गंभीर होने के चलते संतोषी लाल को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जहां से डॉक्टरों ने इलाज के बाद हालात नाजुक देखते हुए लखनऊ के लिए रेफर कर दिया। लखनऊ ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मृत्यु हो गई।
शनिवार को आवेदक रामसजीवन पुत्र स्व0 मिश्रीलाल निवासी ग्राम बेचूपुरवा मौजा रामपुर दुबावल थाना धानेपुर जनपद गोण्डा को प्रार्थना पत्र अज्ञात कार चालक द्वारा वादी के चचेरे भाई संतोषीलाल व उनकी पत्नी महारानी व नाती कार्तिक को तेज व लापरवाही पूर्वक चलाते हुए ठोकर मार देना, जिससे गम्भीर रूप से घायल हो जाने तथा संतोषी लाल को एम्बुलेंस से लखनऊ ले जाते समय रास्ते में ही मृत्यु हो गई
की जानकारी दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। धानेपुर के प्रभारी निरीक्षक अरविंद यादव ने बताया अज्ञात कार चालक के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है, आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

