गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-दवा लेने गया युवक, मेडिकल स्टोर के बाहर से बाइक चोरी



गोण्डा। करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र में बाइक चोरी की एक घटना से लोगों में चिंता बढ़ गई है। ग्राम बड़ी मनिहारी निवासी विजय कुमार की बाइक अज्ञात चोर उड़ा ले गए। पीड़ित ने मामले की शिकायत कोतवाली में दर्ज कराई है, जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

      विजय कुमार के मुताबिक, वह तीन जून की शाम करीब साढ़े सात बजे नगर के बस स्टाप चौराहा स्थित परसपुर रोड पर एक मेडिकल स्टोर से दवा खरीदने गया था। उसने अपनी बाइक दुकान के बाहर खड़ी की और कुछ देर के लिए अंदर चला गया। दवा लेकर बाहर निकलने पर बाइक वहां नहीं मिली। आसपास काफी खोजबीन करने के बावजूद वाहन का कोई सुराग नहीं लग सका।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र प्रताप राय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और जल्द ही चोरी का खुलासा करने का प्रयास किया जाएगा।

 

”go"