गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-घर में घुसे चोर, जेवरात व नकदी लेकर फरार



करनैलगंज- गोण्डा। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कस्तुरी में अज्ञात चोरों ने एक मकान का ताला काटकर लाखों रुपये मूल्य के जेवरात, नकदी और जरूरी दस्तावेज चोरी कर लिए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

       गांव निवासी शिवकुमार के अनुसार 11 जून की रात परिवार के सभी सदस्य भोजन के बाद सो गए थे। देर रात चोर घर के बाहर लगे बिजली के तार और मुख्य दरवाजे का ताला काटकर भीतर घुस गए। सुबह करीब तीन बजे उनकी नींद खुली तो घटना की जानकारी हुई। जांच करने पर घर में रखी दोनों अलमारियों के ताले टूटे मिले और उनमें रखा सामान गायब था।

चोरी गए सामान में सोने की नथ, मंगलसूत्र, मटर माला, टॉप्स, झुमकी समेत चांदी की करधनी, हाथफूल, बिछिया, पायजेब, नकदी और अन्य महत्वपूर्ण कागजात शामिल हैं। प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र प्रताप राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है तथा चोरों की तलाश शुरू कर दी गई है।

”go"