गोण्डा। जनपद के सालपुर में छत्रपति शाहूजी महाराज कार्यक्रम का किया गया आयोजन, जिसमें लोगों ने अपने-अपने विचार रखें। नन्द किशोर वर्मा टैक्स एडवोकेट, अध्यक्ष छत्रपति शाहूजी महाराज संस्थान-जिला गोंडा ने बताया कि रविवार को राजर्षि छत्रपति शाहूजी महाराज संस्थान, कोल्हापुर, महाराष्ट्र में राजर्षि छत्रपति शाहूजी महाराज विचार परिषद 2026 द्बारा आयोजित कार्यक्रम में सहभाग करने का अवसर प्राप्त हुआ। जिसमें उत्तर प्रदेश की धरती से डा डीके वर्मा साहब (लखनऊ) पटेल कैलाश उमराव जी (कानपुर) जयनारायन कटियार (कानपुर) राकेश कुमार वर्मा, (इटावा) संजय काम्बले, इन्द्रजीत सावंत , कादर मलवारी, माधुरी मंचासीन रही। मंचाशीन सभी लोगों ने अपने विचार राजर्षि छत्रपति शाहूजी महाराज व महापुरुषों पर रखे। कार्यक्रम का आयोजन बसंतराव मुलिक , अध्यक्ष अखिल भारतीय महाराठा संघ , कोल्हापुर, महाराष्ट्र द्वारा किया गया।

