गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-बाल अधिकार और शिक्षा के क्षेत्र में योगदान पर इंटरनेशनल जादूगर मिस्टर इंडिया सम्मानित

 


 गोण्डा । विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर शांति फाउंडेशन गोण्डा द्वारा शांति मेमोरियल स्कूल, अशोकपुर टिकिया (वजीरगंज) में "विद्यादान महादान अभियान" एवं अंतर्राष्ट्रीय कैलाश सत्यार्थी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बाल श्रम उन्मूलन, शिक्षा के प्रसार तथा बच्चों के अधिकारों के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना रहा।
     समारोह में शिक्षा, समाजसेवा एवं बाल कल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले विभिन्न व्यक्तित्वों को सम्मानित किया गया। इसी क्रम में जनपद गोण्डा के प्रसिद्ध इंटरनेशनल जादूगर मिस्टर इंडिया को शिक्षा एवं सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में उनके सराहनीय योगदान के लिए अंतर्राष्ट्रीय कैलाश सत्यार्थी सम्मान-2026 से सम्मानित किया गया।
      आयोजकों ने बताया कि यह सम्मान उन व्यक्तियों को प्रदान किया जाता है, जिन्होंने समाज में शिक्षा को बढ़ावा देने, बाल श्रम के विरुद्ध जनचेतना फैलाने तथा बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई हो। इंटरनेशनल जादूगर मिस्टर इंडिया लंबे समय से अपने कार्यक्रमों के माध्यम से सामाजिक एवं शैक्षिक संदेशों का प्रसार कर रहे हैं, जिसके लिए उन्हें यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया गया।
     कार्यक्रम में कनाडा से आए डॉ. केतन कुलकर्णी, विद्यादान महादान अभियान के प्रवर्तक सुनील आनंद तथा शांति फाउंडेशन इंडिया की राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी देवी सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। वक्ताओं ने बाल श्रम मुक्त समाज के निर्माण तथा प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर जोर दिया।
समारोह के अंत में सम्मानित व्यक्तियों को प्रशस्ति पत्र एवं सम्मान चिन्ह भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य और दीर्घायु जीवन की शुभकामनाएं दी गईं।

”go"