गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-अनियंत्रित वाहन से टकराने से बाइक सवार युवक की मौत



गोण्डा। जनपद में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है, जहां एक और दिल दहला देने वाले मामले ने एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियों को ताश के पत्तों की तरह बिखेर कर रख दिया।           

         मिली जानकारी के मुताबिक वजीरगंज-अयोध्या मार्ग पर स्थित हथिनाग मोड़ के पास एक अज्ञात और अनियंत्रित वाहन ने बाइक से अपने घर लौट रहे वजीरगंज बाजार के बेकरी कारोबारी शिव कुमार(31) को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि शिव कुमार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। राहगीरों और सूचना पर पहुंची पुलिस की मदद से घायल शिव कुमार को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों के तमाम प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका और उन्होंने दम तोड़ दिया।

      खैर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार वाहन व उसके चालक की तलाश शुरू कर दी है, लेकिन इस बेकाबू रफ्तार ने एक परिवार से उसका वो सहारा छीन लिया जिसकी भरपाई अब कभी नहीं हो सकेगी।

”go"