-थाना कोतवाली नगर पुलिस कस्टडी में मौजूद गिरफ्तार दोनों जालसाजी करनें के आरोपी ।
गोण्डा। थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 0346/2022 धारा 419, 420, 467, 468, 471, 120-बी भादवि से सम्बन्धित 2 वांछित अभियुक्तगण - 1. सुनील कुमार, 2. जय सिंह वर्मा को अम्बेडकर चौराहा लखनऊ रोड के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।
मिली जानकारी के मुताबिक वादी अब्दुल गफ्फार पुत्र अब्दुल जब्बार निवासी ग्राम उज्जैनीकला (दर्जीपुरवा) थाना धानेपुर जनपद गोण्डा द्वारा थाना कोतवाली नगर में लिखित तहरीर दी गई कि उसका भाई युनुस पुत्र अब्दुल सत्तार लगभग 37 वर्षों से लापता है। विपक्षीगणों ने आपस में षड्यंत्र कर अतीकुर्रहमान को युनुस बनाकर फर्जी आधार कार्ड एवं कूटरचित अभिलेख तैयार किए तथा दिनांक 4.11.2019 एवं 26.8.202झ0 को उप निबंधक कार्यालय गोण्डा में प्रार्थी के लापता भाई के हिस्से की भूमि के फर्जी बैनामे कमला देवी व मेराज अली के पक्ष में करा लिए। बाद में उक्त भूमि का हस्तांतरण अन्य व्यक्तियों के पक्ष में भी कर दिया गया। प्रार्थी के अनुसार आरोपियों ने धोखाधड़ी, जालसाजी, कूटरचना एवं आपराधिक षड्यंत्र कर भूमि हड़पने का कार्य किया। वादी की लिखित तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली नगर में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। जिसमें आज दिनांक 11.6.2026 को थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा विवेचना के दौरान दोषी पाए गए 2 वांछित अभियुक्तगण - 1. सुनील कुमार पुत्र राम सागर निवासी सरैया खास तिवारीपुरवा थाना रेहरा बाजार जनपद बलरामपुर। 2. जय सिंह वर्मा पुत्र मस्तराम वर्मा निवासी ग्राम बैरिया सुरजनपुर थाना रेहरा बाजार जनपद बलरामपुर को अम्बेडकर चौराहा लखनऊ रोड के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरूद्ध थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया गया।

