गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-वजीरगंज के सब्जीमंडी मे अनियंत्रित रोडवेज बस, कन्टेनर से भिड़ी, बस के उड़े परखच्चे, कई जख़्मी

 


गोण्डा। गोण्डा-अयोध्या राष्ट्रीय राज मार्ग पर स्थित वजीरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम जमादार पुरवा के निकट सब्जीमंडी मे अनियंत्रित बस कन्टेनर से भिड़ गई. जिसमे रोडवेज बस के परखच्चे उड़ गए। बताया जाता है कि गोण्डा से अयोध्या जा रही रोडवेज बस काफी स्पीड मे थी जो अनियंत्रित होकर सामने से आ रही कन्टेनर से भिड़ गई जिसमे बस के परखच्चे उड़ गए। इस दौरान कई लोग जख़्मी हो गए। गनीमत ये रहा कि किसी कि जान नही गई। बस मे सवार यात्री मनीष कुमार का कहना है कि बस काफी स्पीड मे थी, जो अचानक कन्टेनर से भिड़ गई, जिसका शीशा टूट कर यात्रियों पर गिरने से कई यात्री जख़्मी हो गए। मनीष कुमार का कहना है कि वो सहादतगंज अयोध्या जा रहा था. वहीं हुकुम दत्त मौर्य का कहना है कि ये दुर्घटना बस ड्राईवर कि लापरवाही से हुईं है। बस की स्पीड काफी तेज थी, जिसका सतुलन बिगड़ने से ये खौफनाक दुर्घटना हुआ है। गनीमत ये रहा कि यात्री जख्मो तक सीमित रहे किसी कि मौत नही हुईं वरना जिस तरीके से ये भिड़ंत हुआ है बड़ी वारदात हो जाती।

”go"