गोण्डा। आवास विकास स्थित प्रेरणा पार्क में आम जनमानस के उत्तम स्वास्थ हेतु नियमित रूप से संचालित योग शिविर में योगाचार्य सुधांशु द्विवेदी ने उपस्थित समस्त योग साधकों को योगाभ्यास करवाया और उससे होने वाले लाभ पर भी प्रकाश डाला। शिविर में उपस्थित योग साधकों ने पूर्ण उत्साह के साथ योगाभ्यास किया।
योगाचार्य सुधांशु द्विवेदी ने योग साधकों को गर्मियों में बढ़ते तापमान और लू से बचने के लिए शीतली प्राणायाम और शीतकारी प्राणायाम सबसे अधिक लाभदायक है। ये प्राणायाम प्राकृतिक रूप से शरीर के तापमान को कम करते हैं, मन को शांत करते हैं, और तनाव या एसिडिटी से राहत दिलाते हैं।
इसी क्रम में योगाचार्य ने योग साधकों के लिए विशेष लाभकारी आसनों का अभ्यास करवाया। ताड़ासन,भुजंगासन ,पूर्णतितली- आसान,सूर्य नमस्कार, सूक्ष्म व्यायाम,सिंहासन के साथ-साथ कपालभाति प्राणायाम, अनुलोम- विलोम प्राणायाम आदि का अभ्यास करवाया गया।
शिविर के अंत में योगाचार्य सुधांशु द्विवेदी ने कहा यदि आप नियमित रूप से योग करते हैं तो आपके शरीर में ऊर्जा का संचार होगा। योगाभ्यास शरीर को स्वस्थ बनाता है, क्योंकि यह हमें रोगों से लड़ने की शक्ति देता है। हृदय रोग, मधुमेह और अस्थमा जैसी कई अन्य बीमारियों से बच जाते हैं।नियमित योग करने से शरीर संतुलित व सुडौल के साथ ही स्वस्थ रहता है। सभी लोगों को योग अपने दिनचर्या में अनिवार्य रूप से शामिल करना चाहिए।
शिविर में शिव पूजन,अश्विनी, मनीष दुबे,मनोज शुक्ला, विजय, प्रदीप,डॉ एसपी वर्मा,शमीम खान,हेमू,महेश,संतोष गुप्ता, प्रमिला,रश्मि, गरिमा,पूनम, सुधा,जया,अंश,लक्ष्मी आदि अन्य ज़न मौजूद रहे।

