गोण्डा। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में वांछित व गैर-जमानती वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु दो दिवसीय विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान को सफल बनाने हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद के समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारी व प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने थाना क्षेत्रों में लंबित गैर-जमानती वारंटियों एवं वांछित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करें।
उक्त अभियान के क्रम में थाना स्तर पर टीमों का गठन कर कार्यवाही की गई। इस विशेष अभियान के अंतर्गत जनपद के विभिन्न थानों की पुलिस टीमों द्वारा कुल 69 गैर-जमानती वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। थाना-वार गिरफ्तारी का विवरण निम्नानुसार है- थाना कोतवाली नगर पुलिस ने 13, थाना कोतवाली देहात पुलिस ने 5, थाना इटियाथोक पुलिस ने 9, थाना खरगूपुर पुलिस ने 4, थाना मोतीगंज पुलिस ने 2, थाना धानेपुर पुलिस ने 2, थाना छपिया पुलिस ने 2, थाना खोड़ारे पुलिस ने 2, थाना तरबगंज पुलिस ने 7, थाना नवाबगंज पुलिस ने 6, थाना वजीरगंज पुलिस ने 2, थाना उमरीबेगमगंज पुलिस ने 1, थाना कोतवाली कर्नलगंज पुलिस ने 2, थाना परसपुर पुलिस ने 3, थाना कटराबाजार पुलिस ने 7 व थाना कौड़िया पुलिस ने 2 वारण्टी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

