गोण्डा-धानेपुर। धानेपुर थाना क्षेत्र के मुजेहना तिराहे पर शनिवार देर रात हुए सड़क हादसे में घायल पूरन पांडे (35 वर्ष) की इलाज के दौरान मौत हो गई। दुर्घटना में घायल दूसरे व्यक्ति उमेश्वर प्रसाद (60 वर्ष) की हालत गंभीर बनी हुई है।शनिवार को देर रात ब्लाक तिराहे धानेपुर से मोटर साइकिल नम्बर पीबी 10 डीके 5724 से पूरन पाण्डेय पुत्र अयोध्या प्रसाद उम्र 35 वर्ष व उमेश्वर प्रसाद पुत्र हरिशंकर उम्र करीब 60 वर्ष निवासीगण बल्दूपुरवा मौजा बनगाई थाना धानेपुर गोण्डा की आनन्द नगर की तरफ जाते समय मुजहेना तिराहे पर आनन्द नगर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार अर्टिगा वाहन संख्या – यूपी 32 क्यू सी 5159 से उपरोक्त मोटर साइकिल को ठोकर लगने के कारण मोटर साईकिल पर सवार उपरोक्त दोनो व्यक्ति गंभीर घायल हो गये। सूचना पाकर पुलिस ने एम्बुलेंस से सीएचसी मुजेहना भेजा।
डाक्टरों द्वारा इलाज के बाद जिला अस्पताल गोण्डा भेज दिया गया। इलाज के दौरान पूरन पांडे की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। धानेपुर इंस्पेक्टर अरविंद यादव ने बताया आर्टिगा वाहन को कब्जे में ले लिया गया है अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है।

