गोण्डा। थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा वर्मा तिराहे से फत्तापुरवा जाने वाले मार्ग से अभियुक्त मोनिश पुत्र स्व0 रफीक निवासी महराजगंज थाना कोतवाली नगर जनपद गोण्डा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1 अदद अवैध तमंचा 315 बोर मय 1 अदद जिन्दा कारतूस बरामद किया गया।
मिली जानकारी के मुताबिक दिनांक 22 जून 2026 को उपनिरीक्षक विभव तिवारी मय हमराह के साथ क्षेत्र में संदिग्ध वाहन/व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान वर्मा तिराहे से फत्तापुरवा जाने वाले मार्ग पर संदिग्ध व्यक्ति दिखने पर उसके रोक कर चेक किया गया तो उसके कब्जे से 1 अदद अवैध तमंचा 315 बोर, 1 अदद जिन्दा कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम मोनिश पुत्र स्व0 रफीक बताया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया गया।

