गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-जिला अस्पताल/चिकित्सा महाविद्यालय गोण्डा में प्रसव विंग एवं वॉर्ड का किया गया लोकार्पण

 


गोण्डा। जनपद के जिला अस्पताल/राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय गोण्डा में स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग के नवनिर्मित प्रसव विंग एवं वॉर्ड का लोकार्पण विधायक सदर गोण्डा प्रतीक भूषण सिंह एवं जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन तथा सांसद गोण्डा/ केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री प्रतिनिधि रमाशंकर मिश्रा, द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह एवं चिकित्सकीय स्टाफ ने दोनों अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया।

      लोकार्पण समारोह के दौरान विधायक सदर ने कहा कि मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से प्रसव विंग एवं वॉर्ड का विस्तार एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे जनपद की गर्भवती महिलाओं को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होंगी तथा सुरक्षित प्रसव को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाने और उन्हें गुणवत्तापूर्ण बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

        जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने कहा कि आधुनिक सुविधाओं से युक्त यह प्रसव विंग मातृ एवं नवजात शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा प्रदान करेगा। उन्होंने चिकित्सा महाविद्यालय प्रशासन को मरीजों को बेहतर एवं संवेदनशील स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य करने हेतु प्रेरित किया।

कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने नवस्थापित प्रसव विंग एवं वॉर्ड का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध कराई गई चिकित्सा सुविधाओं, उपकरणों एवं व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों से संवाद कर मरीजों को उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने की अपेक्षा व्यक्त की। नवनिर्मित प्रसव विंग एवं वॉर्ड के शुभारम्भ से जनपदवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्राप्त होंगी।

      इस अवसर पर प्राचार्य मेडिकल कॉलेज, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनिल तिवारी सहित चिकित्सा महाविद्यालय एवं स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, चिकित्सकगण, नर्सिंग स्टाफ तथा अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

”go"