गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-भविष्य के सारथी हैं एनसीसी कैडेट--मंडलायुक्त

 


गोण्डा। 48 यूपी बटालियन एनसीसी के तत्वावधान में आयोजित संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर 160, मनकापुर में आज कैंप के सातवें दिन देवीपाटन मंडल की मंडल आयुक्त  दुर्गा शक्ति नागपाल ने कैंप एरिया का निरीक्षण किया। मंडल आयुक्त के आगमन पर कैंप कमांडेंट कर्नल  सुनील कपूर ने उनका स्वागत किया तत्पश्चात एनसीसी कैडेट्स द्वारा मंडल आयुक्त को गार्द आफ आनर दिया गया। कर्नल सुनील कपूर ने अपने कैंप कार्यालय में मंडल आयुक्त को कैंप की संरचना के विषय में विस्तार पूर्वक बताया। इसके उपरांत मंडल आयुक्त ने कैंप कुक हाउस, फायरिंग रेंज तथा ड्रोन ट्रेंनिंग सेंटर और आवासीय परिक्षेत्र का बारीकी से निरीक्षण किया! मंडल आयुक्त ने कैम्प निरीक्षण के दौरान कैंप की व्यवस्था के लिए कैंप कमांडेंट और लोकल प्रशासन मनकापुर एसडीएम की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने इस  ग्रामीण क्षेत्र में इस कैंप के माध्यम से नवीन ऊर्जा का संचार कर दिया है। कैडेटो को संबोधित करते हुए मंडल आयुक्त ने एनसीसी को कैडेटो के विकास का एक पूर्ण पाठ्यक्रम बताया जो उनके भावी भविष्य का मजबूत आधार बनता है। समय पालन और अनुशासन सफलता की पहली सीढ़ी होती है और यही एनसीसी कैडेट को सिखाती है! समाज और राष्ट्र के प्रति दायित्वों का निर्वहन करना ही एनसीसी कैडेट का परम कर्तव्य है। मंडल आयुक्त ने विकसित भारत रूपी रथ का सारथी एनसीसी कैडेट को कहा कि जिस प्रकार अर्जुन के रथ को कृष्ण ने पार लगाया उसी प्रकार एनसीसी कैडेट भारत के भावी भविष्य को तैयार करेंगे और तिरंगे को हमेशा अपने दिल में बसा के रखेंगे। मंडल आयुक्त ने अग्नि वीर परीक्षा में बटालियन से चयनित होने वाले 41 कैडेटो को अग्रिम भविष्य की शुभकामनाएं भी दी। कैंप कमांडेंट ने बटालियन की ओर से मंडल आयुक्त को स्मृति चिन्ह भेंट किया।
       इस अवसर पर डिप्टी कैंप कमांडेंट मेजर राजेश द्विवेदी, लेफ्टिनेंट विपिन शुक्ला, रमेश शुक्ला,अमिताभ पांडेय और सूबेदार मेजर आनंदपाल सिंह तथा बटालियन के पी आई स्टाफ उपस्थित रहे।
”go"