गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-चयनित उचित दर विक्रेता की फाइल शीघ्र स्वीकृत कर एसडीएम कार्यालय भेजने हेतु बीडीओ को भेजा पत्र



गोण्डा । विकास खंड झंझरी अन्तर्गत ग्राम पंचायत वीरपुर बिसेन में चयनित उचित दर विक्रेता (सस्ते गल्ले की दुकान) की फाइल शीघ्र स्वीकृत कर उप जिलाधिकारी कार्यालय भेजे जाने हेतु विष्णु दत्त सिंह बिसेन प्रधान प्रतिनिधि, सदस्य ग्राम पंचायत ने प्रार्थना पत्र बीडीओ झंझरी को दिया है। पत्र में कहा गया है कि ग्राम पंचायत वीरपुर बिसेन, विकास खंड झंझरी, जनपद गोंडा में उचित दर विक्रेता (सस्ते गल्ले की दुकान) के चयन हेतु खुली बैठक दिनांक 23/5/2026 को नियमानुसार संपन्न कराई गई थी। किंतु खेद का विषय है कि आज तक उक्त प्रस्ताव खंड विकास कार्यालय से स्वीकृत होकर उप जिलाधिकारी के कार्यालय में नहीं पहुंचा है, जिससे ग्राम पंचायत के पात्र लाभार्थियों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है तथा चयन प्रक्रिया अनावश्यक रूप से लंबित बनी हुई है।

             साथ ही कहा गया है कि मामले का संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश प्रदान करने की कार्रवाई करें, जिससे चयन संबंधी फाइल का शीघ्र निस्तारण कर उसे उप जिलाधिकारी कार्यालय प्रेषित किया जा सके।

”go"