गोण्डा।अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आवास विकास स्थित प्रेरणा पार्क में आयोजित भव्य योग शिविर में महिलाओं, बच्चों एवं योग साधकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में प्रतिभागियों द्वारा विभिन्न उन्नत (एडवांस) योगासनों का शानदार प्रदर्शन किया गया, जिसने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया।
योग प्रशिक्षक सुधांशु द्विवेदी के निर्देशन में सभी प्रतिभागियों ने सामूहिक रूप से योग प्रोटोकॉल का अभ्यास किया। उन्होंने योग के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए सभी को नियमित योग अपनाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एडिशनल कमिश्नर मीनू राणा उपस्थित रहीं। कार्यक्रम शुभारम्भ दीप प्रज्वलन कर किया गया।उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है और स्वस्थ एवं संतुलित जीवन के लिए योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाना आवश्यक है।
इस अवसर पर महिलाओं एवं बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए उन्नत योगासनों की सराहना करते हुए। मुख्य अतिथि एडिशनल कमिश्नर श्रीमती मीनू राणा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। सम्मान प्राप्त कर प्रतिभागियों में उत्साह एवं आत्मविश्वास का संचार हुआ।
योगाचार्य सुधांशु द्विवेदी ने योगाभ्यास कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना था। सामूहिक योगाभ्यास, योग प्रदर्शन एवं सम्मान समारोह के साथ कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ। उपस्थित लोगों ने संकल्प लिया कि वे योग को अपनी दिनचर्या का अभिन्न अंग बनाकर स्वस्थ भारत के निर्माण में योगदान देंगे।
शिविर में आशीष गुप्ता, गौरव, अनिल,डॉ टी पी जयसवाल, डॉ अमित सिंह, डॉ शिव प्रताप वर्मा,डॉ ओंकार पाठक,विक्की गर्ग, मुकेश अग्रवाल,मोनू अग्रवाल, अरिहंत जैन, दीपक अग्रवाल,राम अग्रवाल,आयुष केडिया,मनीष दुबे,विजय,नीलम जैन, नीता सिंह,मीनू, राशि, छवि, प्रीति, रोशनी, मानसी, नेहा, मोनिका, प्रमिला, कांति, आभा, सरोज,नित्या, गरिमा सहित अन्य ज़न उपस्थित रहे

