गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-वलवा करते हुए मारपीट करने के 3 आरोपी अभियुक्त गिरफ्तार



गोण्डा। थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृतमु0अ0सं0-0533/2026, धारा 191(2), 115(2), 352, 351(3), 308(5) बीएनएस से सम्बन्धित 3 आरोपी अभियुक्तों-1. हेमन्त मिश्रा पुत्र प्रदीप कुमार, 2. हर्ष दुबे पुत्र राहुल दुबे, 3. अंशुमान उर्फ अरनव सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। 

        मिली जानकारी के मुताबिक वादिनी प्रियंका सिंह पत्नी जितेन्द्र सिंह निवासी जानकी नगर निकट भूतहाताल थाना कोतवाली नगर जनपद गोण्डा द्वारा थाना कोतवाली नगर में लिखित तहरीर दी गयी कि दिनांक 9.6.2026 को रात्रि लगभग 10 बजे उनका पुत्र श्रेयांश सिंह रोडवेज बस स्टैण्ड से अपने घर जा रहा था। रास्ते में भगवान होटल के पास विपक्षीगण हेमन्त मिश्रा, हर्ष दूबे, अंशुमान ठाकुर, आदित्य श्रीवास्तव तथा कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उसे रोककर गाली-गलौज करते हुए लाठी-डण्डों से मारपीट की गयी। तत्पश्चात विपक्षीगण उसे अपने साथ वन्देमातरम कॉलोनी, जानकी नगर ले गये, जहाँ पुनः मारपीट की गयी जिससे उसे चोटें आयीं। आरोप है कि विपक्षीगण जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से चले गये। वादिनी की लिखित तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली नगर में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। जिसमें आज दिनांक 12.6.2026 को थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा घटना में संलिप्त 3 आरोपी अभियुक्तों-1. हेमन्त मिश्रा पुत्र प्रदीप कुमार निवासी कंचनपुर फरेन्दा शुक्ल थाना खरगूपुर जनपद गोण्डा, हाल पता जानकी नगर थाना कोतवाली नगर जनपद गोण्डा, 2. हर्ष दुबे पुत्र राहुल दुबे निवासी जानकी नगर थाना कोतवाली नगर जनपद गोण्डा, 3. अंशुमान उर्फ अरनव सिंह पुत्र देवीशरण सिंह निवासी गोगू देवर थाना विशेश्वरगंज जनपद बहराइच, हाल पता जानकी नगर थाना कोतवाली नगर जनपद गोण्डा को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगणों के विरूद्ध थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया गया।

”go"