गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-ग्राहक सेवा केंद्र संचालकों के साथ बैठक कर रीजनल मैनेजर ने उन्हें सम्मानित किया

 


मसकनवा-गोण्डा। भारतीय स्टेट बैंक गोंडा के रीजनल मैनेजर द्वारा ग्राहक सेवा केंद्र संचालकों के साथ बैठक कर उन्हें सम्मानित किया गया। भारतीय स्टेट बैंक क्षेत्रीय व्यापार कार्यालय आरबीआई गोंडा में एसबीआई के रीजनल मैनेजर जयप्रकाश ओझा, एफ आई मैनेजर सुशील कुमार, दीपिका श्रीवास्तव द्वारा बैंक पदाधिकारी एवं ग्राहक सेवा केंद्र संचालकों के बीच कस्टमर मीटिंग का आयोजन किया गया। बैठक में बैंक के रीजनल मैनेजर जयप्रकाश ओझा एसबीआई के तमाम प्रोडक्ट के बारे में ग्राहक सेवा केंद्र संचालकों की जानकारी दी। उन्होंने कहा एसबीआई बैंक की प्रोडक्ट में सभी व्यवसायियों के लिए हर तरह के फायदे उपलब्ध है। उन्होंने केंद्र संचालकों से कहा कि वह अपने आसपास सभी छोटे-बड़े व्यवसाययों को एसबीआई बैंक से जोड़ने के लिए जागरूक करें। इस दौरान बैंक के रीजनल मैनेजर जयप्रकाश ओझा ने कहां की बैंकिंग संबंधित सभी प्रकार की समस्याओं की निजी तौर पर संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि ग्राहकों को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा, और अटल पेंशन करने के लिए लोगों को जागरूक करें। एफ आई मैनेजर दीपिका श्रीवास्तव ने कहा कि ग्राहकों को आरडी,एफडी करने की भी जानकारी दें। लोगो से बताए कि पासबुक प्रिंटिंग की भी सुविधा उपलब्ध है। इस वित्तीय वर्ष में ग्राहक के सेवक एवं संचालकों को जिन्होंने उत्कृष्ट कार्य किया उन सभी को रीजनल मैनेजर जयप्रकाश ओझा एफ मैनेजर सुशील कुमार , एफ आई मैनेजर दीपिका श्रीवास्तव द्वारा सम्मानित किया गया। इस मौके पर के0सी0 श्रीवास्तव, अमित सिंह, आनन्द पाण्डेय, विवेक पाण्डेय, महेश मौर्य, संजय यादव सहित ग्राहक सेवा केन्द्र संचालक मौजूद रहे।

”go"