गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-14 जून को लगेगा चतुर्थ एकदिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर

 


गोण्डा। सावन कृपाल रूहानी मिशन की मालवीय नगर (निकट गुरुद्वारा) की शाखा कृपाल आश्रम मे एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर रविवार दिनांक 14 जून को दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक लगाया जाएगा। इस शिविर मे निम्नलिखित विभागों के प्रशिक्षित डॉक्टरों द्वारा जरूरतमंदों को निःशुल्क परामर्श दिया जाएगा।
         जिसमें जनरल मेडिसिन, ई एन टी, बच्चों का चिकित्सक, त्वचा विशेषज्ञ, मनोचिकित्सक, जनरल सर्जन, महिला चिकित्सक, नेत्र विशेषज्ञ, दंत चिकित्सक, हड्डी एवं जोड़ रोग, आहार विशेषज्ञ मौजूद रहेंगे।
        उक्त जानकारी देने के साथ ही आयोजकों ने बताया कि सावन कृपाल रूहानी मिशन की स्थानीय शाखा द्वारा कृपाल आश्रम में समय समय पर निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाए जाते है। इसके साथ साथ साल मे 4 बार जनवरी, अप्रैल, जुलाई और अक्टूबर के महीनों मे रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया जाता है।
     सावन कृपाल रूहानी मिशन एक वैश्विक गैर-लाभकारी आध्यात्मिक संगठन है जो आध्यात्मिकता, शांति और मानवता की सेवा के लिए समर्पित है। इसकी स्थापना 1976 में दयाल पुरुष संत दर्शन सिंह जी महाराज द्वारा की गई थी और अब इसका नेतृत्व इसके वर्तमान आध्यात्मिक प्रमुख परम पूजनीय संत राजिंदर सिंह जी महाराज कर रहे हैं।
       संत राजिंदर सिंह जी महाराज दुनिया के सबसे प्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरुओं में से एक हैं, जो इलेक्ट्रॉनिक्स और दूरसंचार के क्षेत्र में पच्चीस साल के प्रतिष्ठित करियर के साथ एक वैज्ञानिक भी हैं। दुनिया भर के 50 से अधिक देशों में 3200 से अधिक केंद्रों वाले सावन कृपाल रुहानी मिशन के प्रमुख के रूप में, संत राजिंदर सिंह जी महाराज को 5 मानद डॉक्टरेट सहित दुनिया भर में कई पुरस्कार और प्रशंसाएं मिली हैं।
”go"