गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

वेज स्प्रिंग रोल कैसे बनाये

 
spring-roll

(वर्तिका श्रीवास्तव )
आजकल के बच्चे हर समय स्ट्रीट फूड की ही मांग करते हैं बच्चों की इसी रूचि को ध्यान में रखते हुए आज हम आपको वेज स्प्रिंग रोल की रेसिपी बताएँगे स्प्रिंग रोल बहुत ही टेस्टी होते हैं हमें विश्वास है कि ये रेसिपी आपको जरुर पसंद आयेगी और आप इसे बनाकर अपने बच्चों को खिलाएँगी।

वेज स्प्रिंग रोल बनाने की आवश्यक सामग्री -

क्रम संख्या नाम आवश्यक सामग्री सामग्री मात्रा
01 मैदा 125 ग्राम
02 नमक स्वाद अनुसार
03 रथ डालडा 1.5 चम्मच
04 पानी आवश्यकता अनुसार

वेज स्प्रिंग रोल आटा मिक्स करने की विधि -

सबसे पहले एक बर्तन में मैदा डाले। इसके बाद इसमें रथ डालडा अच्छे से मिक्स कर ले। अब आप थोड़ा -थोड़ा पानी डालकर अच्छे से गूथ ले बिलकुल पूड़ी जैसा आटा। इसके बाद आटा को किसी मुलायम एवं नम कपडे से ढक कर रख दे। 

वेज स्प्रिंग रोल भरने के लिए आवश्यक सामग्री -

क्रम संख्या नाम आवश्यक सामग्री सामग्री मात्रा
01 पत्ता गोभी 200 ग्राम
02 शिमला मिर्च 100 ग्राम
03 गाजर 100 ग्राम
04 मटर की फ़ली 100 ग्राम
05 अदरख 10 ग्राम
06 हरा मिर्च 4-5 पीस
07 तेल 30 ग्राम
08 नमक स्वाद अनुसार
09 कालीमिर्च आधा चम्मच
10 सोया सॉस 10 ग्राम
11 विनेगर 10 ग्राम
12 टोमेटो सॉस 10 ग्राम
13 चिली सॉस 10ग्राम
14 अजीनो मोटो 5 ग्राम

वेज स्प्रिंग रोल मसाला बनाने की विधि -

सबसे पहले आप पत्ता गोभी ,प्याज,शिमला मिर्च ,गाजर ,अदरख ,हरा मिर्च आदि  को बारीक़ -बारीक़ काटे  और मटर को छील ले।  इसके बाद अब आप गैस को जलाकर कड़ाही को रखे। कड़ाही गर्म होने पर उसमे तेल डालें और  उसमे पत्ता गोभी ,प्याज, शिमला मिर्च ,गाजर ,अदरख ,हरा मिर्च,मटर ,काली मिर्च पाउडर डालकर 2 मिनट  तक हल्का भूने। इसके बाद उसमे सोया सॉस ,विनेगर ,टोमेटो सॉस ,चिली सॉस ,नमक ,अजीनो मोटो मिलाकर मिक्स कर ले और 5 मिनट तक भूने। इसके बाद अब आप गैस को बंद कर दे ,और किसी प्लेट में निकाल कर रख ले  आपका वेज स्प्रिंग रोल मसाला बनकर तैयार  हो गया है। 

वेज स्प्रिंग रोल बेस बनाने एवं मसाला भरने की विधि -

  • अब आप सबसे पहले आटे  की छोटी-छोटी लोई काटकर हाथो से गोल करे और मैदा में लपेट ले। 
  • अब आप इसे 3 से 4 इंच ब्यास में बेल ले या पूड़ी जैसा बेल ले। 
  • इसके बाद जब ऐसे ही तीन अलग -अलग पूड़ी बेल ले। 
  • एक पूड़ी लेकर उस पर तेल लगाकर अच्छे से चारो तरफ लेप दे। और दूसरी पूड़ी उस पर रखे ,इसके बाद पुनः तेल लगाकर चारो तरफ लेप कर दे।  अब आप तीसरी पूड़ी उस पर रखे। 
  • इसके बाद आप तीनो पूड़ी को एक साथ रख कर रोटी की साइज में बड़ा बेल ले। यदि बेलने में समस्या आये तो हल्का मैदा लगाकर इसे बेल ले। 
  • अब आप इसे हल्के गर्म तवे पर रख कर हल्का भूरा सफ़ेद कलर में सेक ले। जब ठीक से सेक जाये तो हटा दे। 
  • ठीक इसी तरह सभी आटे की लोई काटकर बेले और सेक कर रख ले। 
  • जब आपके  रैपर बन कर तैयार हो जाये तो आप इसे पीढ़ा पर रख कर फैला ले। 
  • अब आप और मैदा पानी का घोल बनाकर पेस्ट तैयार कर ले ।  और  एक -एक करके सभी रैपर में तैयार मसाला भरे। 
  • इसके बाद आप ऊपर से एक फोल्ड करे ,इसके बाद अगल एवं बगल से फोल्ड कर ले और लपेटना शुरू करे और अंत में मैदा के घोल का पेस्ट लगाकर बंद कर दे। 
वेज स्प्रिंग रोल  छानने की विधि -
  • जब आपके सभी स्प्रिंग रोल भरकर तैयार हो जाये तो आप इसे गर्म तेल में हाफ फ्राई करके निकाल कर रख ले। 
  • जब आपको सर्व करना हो ,आप वेज स्प्रिंग रोल को फूल फ्राई करके बाहर निकाल ले। 
  • इसके बाद  अब आप जरुरत के हिसाब से काटकर इसे चटनी के साथ सर्व करे। 
नोट - यदि आप वेज स्प्रिंग रोल की चटनी बनाना नहीं जानते है तो आप इस आर्टिकल को पढ़े - जायकेदार चटपटी चटनी कैसे बनाये

यदि आप वेज स्प्रिंग रोल घर पर बनाने के लिए दिए गये तकनीकों को सीखते हैं, तो कृपया नीचे टिप्पणी करें, या दूसरों की मदद करने के लिए इस लेख को साझा करें।  




No comments:

Post a Comment

कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।

अस्वीकरण ( Disclaimer )
गोण्डा न्यूज लाइव एक हिंदी समुदाय है जहाँ आप ऑनलाइन समाचार, विभिन्न लेख, इतिहास, भूगोल, गणित, विज्ञान, हिन्दी साहित्य, सामान्य ज्ञान, ज्ञान विज्ञानं, अविष्कार , धर्म, फिटनेस, नारी ब्यूटी , नारी सेहत ,स्वास्थ्य ,शिक्षा ,18 + ,कृषि ,व्यापार, ब्लॉगटिप्स, सोशल टिप्स, योग, आयुर्वेद, अमर बलिदानी , फूड रेसिपी , वाद्ययंत्र-संगीत आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी केवल पाठकगणो की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दिया गया है। ऐसे में हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि आप किसी भी सलाह,उपाय , उपयोग , को आजमाने से पहले एक बार अपने विषय विशेषज्ञ से अवश्य सम्पर्क करे। विभिन्न विषयो से सम्बन्धित ब्लाग/वेबसाइट का एक मात्र उद्देश आपको आपके स्वास्थ्य सहित विभिन्न विषयो के प्रति जागरूक करना और विभिन्न विषयो से जुडी जानकारी उपलब्ध कराना है। आपके विषय विशेषज्ञ को आपके सेहत व् ज्ञान के बारे में बेहतर जानकारी होती है और उनके सलाह का कोई अन्य विकल्प नही। गोण्डा लाइव न्यूज़ किसी भी त्रुटि, चूक या मिथ्या निरूपण के लिए जिम्मेदार नहीं है। आपके द्वारा इस साइट का उपयोग यह दर्शाता है कि आप उपयोग की शर्तों से बंधे होने के लिए सहमत हैं।

”go"