गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

ड्राई स्कैल्प से राहत पाने के 11 घरेलू उपाय

 
Image SEO Friendly

जरा सोचिए, आप अपनी किसी जरूरी मीटिंग में हों और आपके सिर में लगातार तेज खुजली होने लगे। यकीन मानिए, यह अवस्था शर्मिंदगी भरी होती है। वास्तव में कुछ लोगों के साथ ऐसा होता है और सिर में खुजली होना कोई मामूली बात नहीं है। कई लोग बुरी तरह से इससे त्रस्त होते हैं और जगह-जगह इसका इलाज ढूंढते रहते हैं। सिर में खुजली की यह समस्या ज्यादातर रूखेपन यानी ड्राई स्कैल्प के कारण होती है, जो वाकई में परेशानी पैदा करती है। इस लेख में हम स्कैल्प की ड्राईनेस के कारण होने वाली खुजली की कुछ अहम वजह और इससे संबंधित घरेलू उपचार के बारे में बताएंगे।

ड्राई स्कैल्प के कारण – 
आम कारणों के साथ कुछ चिकित्सीय समस्याओं जैसे:- सेबोरहाइक डर्मेटाइटिस सोराइसिस, डैंड्रफ और स्कैल्प प्यूरिटस  की वजह से भी ड्राई स्कैल्प की समस्या हो सकती है। आइए, इन दोनों ही स्थितियों से संबंधित कारणों को जानते हैं।

1. चिकित्सकीय समस्याएं और उनके कारण
सेबोरहाइक डर्मेटाइटिस (त्वचा संबंधी विकार) के कारण
यह त्वचा की स्थिति स्कैल्प पर लालिमा, रूसी और पपड़ीदार पैच के कारण बनती है। नीचे जानिए इसके होने के कारण –
  • तैलीय ग्रंथियों का अधिक सक्रिय होना।
  • तैलीय ग्रंथियों वाले क्षेत्र पर पाया जाने वाला मलसेजिया नामक फंगस।
  • स्किन बैरियर फंक्शन में परिवर्तन।
  • जीन संबंधित दोष।
  • सोरायसिस (त्वचा संबंधी विकार) के कारण
सोरायसिस त्वचा संबंधी समस्या है, जिसमें त्वचा कोशिकाएं तेजी से बढ़ती हैं। इसमें त्वचा सफेद परतदार और लाल हो जाती है। साथ ही इसमें खुजली भी होती है। नीचे जानिए इसके होने की वजह –
  • आनुवंशिक
  • तनाव
  • डैंड्रफ (त्वचा संबंधी विकार) के कारण
  • ऑयली स्किन।
  • सिर का साफ न होना।
  • फंगल इन्फेक्शन।
  • बालों से संबंधित उत्पादों का रिएक्शन।
  • स्कैल्प प्यूरिटस (त्वचा संबंधी विकार) के कारण
  • स्कैल्प प्यूरिटिस ऐसी समस्या है, जिसमें स्कैल्प पर खुजली की समस्या हो जाती है। आइए, इससे संबंधित कुछ कारणों को जानते हैं।
  • त्वचा संबंधित विकार।
  • पोषक तत्वों की कमी।
  • तंत्रिका विकार।
  • मानसिक विकार।
2. आम कारण
  • अधिक रसायनों से युक्त शैम्पू का अधिक इस्तेमाल।
  • कठोर पानी (Hard Water) का इस्तेमाल।
  • मौसम का प्रभाव।
  • बालों के देखभाल में कमी।
  • कारणों के बाद अब हम आपको ड्राई स्कैल्प के घरेलू उपाय बताएंगे, जिनकी सहायता से इस समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है।
ड्राई स्कैल्प के लिए घरेलू उपचार – 
1. सेब का सिरका
सामग्री :
  • दो से तीन चम्मच सेब का सिरका
  • थोड़ी-सी रूई
  • कैसे इस्तेमाल करें :
  • रूई की मदद से अपने सिर पर सेब का सिरका लगाएं।
  • फिर उंगलियों की मदद से दो से तीन मिनट सिर की मालिश करें।
  • इसके बाद इसे 10 मिनट तक लगा छोड़ दें और फिर ठंडे पानी से सिर धो लें।
  • ध्यान रहे, आप इस प्रक्रिया को सप्ताह में दो बार से ज्यादा न दोहराएं।
कैसे है लाभदायक :
सेब का सिरका बालों के साथ-साथ स्कैल्प की ड्राईनेस को दूर करने में भी मददगार साबित हो सकता है। विशेषज्ञों के मुताबिक, इसमें एंटी-फंगल प्रभाव पाया जाता है , जो ड्राई स्कैल्प का एक मुख्य जोखिम कारक है। वहीं, यह स्कैल्प का पीएच स्तर बरकरार रखकर नमी बनाए रखने में भी मदद करता है। इस कारण यह कहा जा सकता है कि सेब के सिरके का उपयोग ड्राई स्कैल्प की समस्या को दूर करने में सहायक साबित हो सकता है।

2. बेकिंग सोडा
सामग्री :
  • तीन से चार चम्मच बेकिंग सोडा
  • गुलाब जल
कैसे इस्तेमाल करें :
  • बेकिंग सोडा और गुलाब जल को मिलाकर पेस्ट बना लें।
  • इसे अपने सिर पर लगाकर दो से तीन मिनट तक अच्छी तरह मालिश करें।
  • फिर ठंडे पानी से सिर धो लें।
  • इस प्रक्रिया को सप्ताह में दो बार दोहराएं।
कैसे है लाभदायक :
बेकिंग सोडा में एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं । साथ ही यह बालों को नमी प्रदान करता है और मौजूद गंदगी को हटाकर उन्हें कंडीशन करने का भी काम करता है । बैक्टीरियल इन्फेक्शन, नमी की कमी और गंदगी होने की स्थिति में ड्राई स्कैल्प की समस्या होने का खतरा होता है। इस कारण ऐसा कहा जा सकता है कि बेकिंग सोडा का उपयोग स्कैल्प की ड्राईनेस को दूर करने में सहायक साबित हो सकता है।

3. ऑयल
सामग्री :
  • टी ट्री/जोजोबा/ऑलिव/नारियल या कैस्टर ऑयल
कैसे इस्तेमाल करें :
  • अपनी पसंद का कोई भी एक तेल कटोरी में लेकर इसे हल्का-सा गर्म कर लें।
  • फिर इसे अपने सिर पर लगाकर पांच से सात मिनट के लिए मालिश करें।
  • इस तेल को शैंपू करने से एक घंटा पहले लगाएं। बेहतर परिणाम के लिए आप इसे शैंपू करने से एक रात पहले भी लगा सकते हैं।
कैसे है लाभदायक :
विशेषज्ञों के मुताबिक, टी ट्री ऑयल, जोजोबा ऑयल, ऑलिव ऑयल, नारियल तेल और कैस्टर ऑयल का इस्तेमाल बालों के साथ-साथ ड्राई स्कैल्प के घरेलू उपाय के तौर पर किया जा सकता है। बताया जाता है कि इन सभी तेलों में सिर में नमी देने के साथ गंदगी खत्म करने का गुण पाया जाता है। इस कारण इन्हें रूखे स्कैल्प की समस्या को दूर करने का एक बेहतर विकल्प माना जा सकता है ।

4. नींबू का रस
सामग्री :
  • आधा नींबू
कैसे इस्तेमाल करें :
  • नींबू को सिर पर दबाकर रगड़ें।
  • रगड़ने के बाद इसके रस को पांच मिनट तक लगा छोड़ दें।
  • फिर बालों को सामान्य तरीके से धो लें।
  • ड्राई स्कैल्प के उपाय के तौर पर आप यह प्रक्रिया सप्ताह में दो बार दोहरा सकते हैं।
कैसे है लाभदायक :
नींबू के रस में विटामिन सी, ई व ए के साथ-साथ फोलिक एसिड और फैटी एसिड भी पाया जाता है । ये सभी तत्व बालों के विकास के साथ-साथ स्कैल्प के पोषण में भी सहायक माने जाते हैं (। वहीं, दूसरी ओर विटामिन-सी त्वचा से संबंधित कई विकारों को दूर करने में भी सहायक माना जाता है । इस कारण हम कह सकते हैं कि स्कैल्प की ड्राईनेस के कई जोखिम कारकों को नींबू का रस कम करने में मददगार साबित हो सकता है।

5. एलोवेरा
सामग्री :
  • एलोवेरा का एक पत्ता
  • पानी
कैसे इस्तेमाल करें :
  • एलोवेरा की पत्ते में से उसका जेल निकाल लें।
  • फिर इसमें पानी मिलाकर जूस बना लें।
  • इस जूस को अपने बालों और स्कैल्प पर लगाकर कुछ मिनट के लिए मालिश करें।
  • मालिश के बाद 20 मिनट तक इसे लगा छोड़ दें और फिर सिर धो लें।
  • ड्राई स्कैल्प के उपाय के लिए इस प्रक्रिया को आप सप्ताह में दो बार दोहरा सकते हैं।
कैसे है लाभदायक :
एलोवेरा में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण पाए जाते हैं। साथ ही यह त्वचा में नमी के स्तर को भी नियंत्रित करने में सहायक माना जाता है। इस कारण यह कहना गलत नहीं होगा कि ड्राई स्कैल्प के घरेलू उपाय के तौर पर इसका इस्तेमाल स्कैल्प की ड्राईनेस को दूर करने में लाभकारी सिद्ध हो सकता है ।

6. मेयोनीज
सामग्री :
  • आधा कप मेयोनीज
  • शॉवर कैप
कैसे इस्तेमाल करें :
  • अपने सिर पर मेयोनीज को लगाकर 15 से 20 मिनट के लिए शॉवर कैप पहन लें।
  • फिर गुनगुने पानी से सिर धोकर मेयोनीज निकाल दें।
  • इसके बाद शैंपू से सिर धो लें।
  • आप इस प्रक्रिया को कुछ समय के लिए सप्ताह में एक बार इस्तेमाल करें।
कैसे है लाभदायक :
मेयोनीज में फैटी एसिड के साथ-साथ पानी भी मौजूद होता है । इनकी मौजूदगी स्कैल्प स्वास्थ्य के साथ उसकी नमी बनाए रखने का भी काम कर सकती हैं । इस कारण यह माना जा सकता है कि स्कैल्प की ड्राईनेस को दूर करने में मेयोनीज अहम योगदान निभा सकता है।

7. विटामिन ई
सामग्री :
  • विटामिन-ई के पांच-दस कैप्सूल
कैसे इस्तेमाल करें :
  • सावधानीपूर्वक विटामिन-ई के कैप्सूल में सुराख करके तेल एक कटोरी में निकाल लें।
  • इसे अपने सिर पर लगाकर पांच-दस मिनट के लिए मालिश करें।
  • इसे अपने सिर पर एक घंटे तक लगाकर रखें और फिर सिर धो लें।
  • आप इस प्रक्रिया को सप्ताह में दो बार दोहराएं।
कैसे है लाभदायक :
विटामिन-ई का सीधा उपयोग रूखे स्कैल्प की समस्या को दूर करने में लाभकारी माना जाता है। विशेषज्ञों के मुताबिक बालों के विकास के साथ-साथ स्कैल्प स्वास्थ्य में भी यह अहम भूमिका निभाता है। वहीं, यह त्वचा की नमी को भी बनाए रखने में भी सहायक माना जाता है । इस कारण ऐसा कहा जा सकता है कि ड्राई स्कैल्प के घरेलू उपाय में विटामिन-ई का सीधा उपयोग भी किया जा सकता है।

8. विच हैजल
सामग्री :
  • दो चम्मच विच हैजल
  • एक कप पानी
कैसे इस्तेमाल करें :
  • विच हैजल को पानी में अच्छे से मिलाएं।
  • अब इस मिश्रण से बालों और स्कैल्प की अच्छे से मसाज करें।
  • 10 से 15 के लिए इसे ऐसे ही छोड़ दें।
  • समय पूरा होने पर साफ पानी से बालों को धो लें।
  • इस प्रक्रिया को हफ्ते में दो से तीन बार दोहराएं।
कैसे है लाभदायक :
एक शोध के मुताबिक, विच हैजल में टैनिन, गैलिक एसिड, कैटेचिन, प्रोएन्थोकायनिन, फ्लेवोनोइड (केम्पफेरोल, क्वेरसेटिन), एसेंशियल ऑयल (कारवाक्रोल, यूजेनॉल, हेक्सेनोल), कोलीन और सैपोनिन जैसे खास तत्व पाए जाते हैं। वहीं, शोध में इस बात का भी जिक्र किया गया है कि फ्लेवोनोइड और टैनिन की मौजूदगी के कारण इसमें प्रबल एंटीऑक्सीडेंट प्रभाव पाए जाते हैं, जो एक्जिमा और सोराइसिस जैसे कई त्वचा संबंधी विकारों को दूर करने में सहायक साबित होते हैं। ये समस्याएं स्कैल्प की ड्राईनेस की वजह बनती हैं। इस कारण ऐसा कहा जा सकता है कि स्कैल्प ड्राइनेस की समस्या में भी इसका उपयोग कारगर साबित हो सकता है ।

9. अंडा
सामग्री :
  • एक अंडे की जर्दी
  • दो चम्मच ऑलिव ऑयल
  • एक चम्मच नींबू का रस
कैसे इस्तेमाल करें :
  • अंडे की जर्दी में सभी सामग्रियों को अच्छी तरह से मिला लें।
  • इस मिश्रण को अपने सिर पर लगाकर 30 मिनट के लिए छोड़ दें।
  • फिर शैंपू और गुनगुने पानी से सिर धो लें।
  • इसके बाद ठंडे पानी से सिर धो लें।
  • इस मास्क का इस्तेमाल आप सप्ताह में एक बार कर सकते हैं।
कैसे है लाभदायक :
बालों और स्कैल्प से संबंधित एक शोध में पाया गया कि अंडा बालों के विकास के साथ-साथ स्कैल्प स्वास्थ्य को भी सुधारता है। इसका उपयोग गंजेपन और डैंड्रफ की समस्या को दूर करने में सहायक साबित होता है। साथ ही यह बालों को कंडीशन करने का भी काम करता है। इस कारण ऐसा कहा जा सकता है कि इसका उपयोग स्कैल्प की ड्राईनेस को दूर करने में कारगर सिद्ध हो सकता है ।

10. मेथी बीज
सामग्री :
  • दो चम्मच मेथी
  • आधा कप पानी
कैसे इस्तेमाल करें :
  • दो चम्मच मेथी को आधा कप पानी में भिगोकर रात भर रख दें।
  • सुबह इसे अच्छे से पीस कर इसका पेस्ट बना लें।
  • इस पेस्ट को अपने बालों और स्कैल्प पर अच्छे से लगाएं।
  • अब इसे 30 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें।
  • समय पूरा होने पर बालों को धो डालें।
कैसे है लाभदायक :
मेथी के बीज में निकोटिनिक एसिड (नियासिन) और प्रोटीन पाए जाते हैं। ये बालों को मजबूती देते हैं और हाइड्रेट करते हैं। वहीं, इसका उपयोग बालों के विकास के साथ-साथ स्कैल्प स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक सिद्ध होता है । इस कारण यह माना जा सकता है कि मेथी स्कैल्प की ड्राईनेस को दूर करने में लाभकारी साबित हो सकता है।

11. एवोकाडो और केला
सामग्री :
  • एक पका केला
  • एक पका एवोकाडो
  • दो चम्मच ऑलिव ऑयल
कैसे इस्तेमाल करें :
  • एक कटोरे में पका हुआ केला और एवाकाडो को डालें और उसे अच्छे से मैश कर लें।
  • अब इसमें दो चम्मच ऑलिव ऑयल डालें और मिक्स करें।
  • अब इसे बालों और स्कैल्प पर लगाएं और करीब 15 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें।
  • समय पूरा होने पर इसे धो डालें।
  • ज्यादा बेहतर परिणाम के लिए आप इसे रात भर लगाकर रखें। ऐसे में शॉवर कैप का इस्तेमाल लाभकारी होगा।
कैसे है लाभदायक :
ऑलिव ऑयल बालों और स्कैल्प के लिए मॉइस्चराइजर का काम करता है। ऐसे ही एवोकाडो में भी ऑलिव ऑयल की तरह ही समान वसा होती है। साथ ही इसमें विटामिन-ए और ई भी पाया जाता है, जो बालों और स्कैल्प को मॉइस्चराइजर करने का काम करते हैं। वहीं, केले में पोटैशियम व कार्बोहाइड्रेट के साथ-साथ प्राकृतिक तेल और अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो संपूर्ण स्कैल्प स्वास्थ्य के लिए लाभदायक सिद्ध होते हैं । इस कारण यह कहा जा सकता है कि स्कैल्प की ड्राईनेस दूर करने के लिए केले और एवोकाडो का मिश्रण लाभदायक सिद्ध हो सकता है।

ड्राई स्कैल्प और रूसी होने के बीच में क्या अंतर है?
ड्राई स्कैल्प और डैंड्रफ के लक्षण लगभग समान होते हैं और कई मामलों में डैंड्रफ के कारण रूखे स्कैल्प की समस्या भी हो सकती है, लेकिन ये दोनों ही अलग-अलग समस्याएं हैं और इनकी वजह भी अलग हैं।
  • ड्राई स्कैल्प– ड्राई स्कैल्प की समस्या त्वचा में नमी की कमी के कारण होती है। इसमें सिर में खुजली की समस्या होती है।
  • डैंड्रफ– इसमें तैलीय ग्रंथियों के अधिक सक्रिय होने की वजह से स्कैल्प की त्वचा झड़ने लगती है ।
ड्राई स्कैल्प के लिए कुछ और उपाय – 
कुछ खास आदतों को दैनिक दिनचर्या में शामिल करके रूखे स्कैल्प की समस्या से काफी हद तक बचा जा सकता है।
  • बालों की प्रतिदिन साफ-सफाई करें।
  • अधिक रसायन वाले शैम्पू का इस्तेमाल न करें।
  • नहाने से करीब एक घंटा पहले सिर में ऑयल लगाएं।
  • नहाने के लिए कठोर पानी (Hard Water) का इस्तेमाल करने से बचें।
थोड़ा-सा ध्यान देने से आप ड्राई स्कैल्प के कारण होने वाली खुजली से राहत पा सकेंगे। स्वस्थ और पोषण युक्त स्कैल्प पाने के लिए आसानी से मिल जाने वाली इन सामग्रियों का इस्तेमाल कर सकते हैं। फिर देर किस बात की? अगर आप रूखे स्कैल्प की समस्या से परेशान हैं, तो इन उपायों को जरूर अपनाएं। इसके अलावा, अगर आपको कोई अन्य उपचार भी पता है, तो हमारे साथ नीचे कमेंट बॉक्स में शेयर करना न भूलें।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
क्या ड्राई स्कैल्प से बाल झड़ते हैं?
हां, स्कैल्प का रूखापन आपके बालों की वृद्धि में बाधा पहुंचाता है और आपके बालों के रोम को कमजोर करता है। इस कारण बाल झड़ने लगते हैं।

ड्राई स्कैल्प कैसी दिखाई देती है?
स्कैल्प रूखी होने से सिर की त्वचा पर सफेद चकत्ते पड़ने लगते हैं और खुजली होती है।

ड्राई स्कैल्प और सोरायसिस के बीच अंतर क्या है?
ड्राई स्कैल्प में आपके सिर की त्वचा रूखी हो जाती है और इसमें खुजली के साथ सफेद पपड़ी निकलने लगती है। वहीं, अगर आपको सोरायसिस है, तो सिर खुजलाने पर खून निकल सकता है। इसके अलावा, त्वचा में सूजन और संवेदनशीलता बढ़ सकती है और लाल निशान पड़ सकते हैं।

रूखी स्कैल्प के लिए बेहतर शैंपू कौन सा है?
आप ऐसा हाइड्रेटिंग शैंपू का चयन करें, जो स्कैल्प को पोषण दे। रसायन युक्त शैंपू से दूर रहें, जो आपकी समस्या को और गंभीर कर सकता है।

रूखे स्कैल्प पर नमक लगाने से क्या होगा?
स्कैल्प पर नमक डालकर मालिश करने से रूखेपन और पपड़ी की समस्या से राहत पाने में मदद मिलेगी। नमक में हल्के एंटीमाइक्रोबियल गुण होते हैं, जो त्वचा को एक्सफोलिएट करते हैं, लेकिन नमक लगाने के बाद शैंपू से सिर धोना न भूलें (19)।

लाल निशान और रूखी स्कैल्प से राहत पाने के लिए मैं क्या लगाऊं?
त्वचा की मृत कोशिकाएं छिद्रों को बंद करती हैं और स्कैल्प पर लाल थक्के बनने लगते हैं। ये थक्के संक्रमित भी हो सकते हैं, जिससे मुंहासे हो जाते हैं। टी ट्री शैंपू और सेब के सिरके से किए जाने वाले उपचार इन थक्कों और रूखेपन को दूर करते हैं। आप टी-ट्री ऑयल में कैरियर ऑयल मिलाकर भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

रंगे हुए बाल और ड्राई स्कैल्प के लिए क्या करें?
ऊपर बताए गए ज्यादातर उपचार रंगे हुए बाल और ड्राई स्कैल्प दोनों के लिए अपनाए जा सकते हैं। हॉट ऑयल ट्रीटमेंट, एलोवेरा और मेयोनीज रंगे हुए बालों के लिए बेहतर है, क्योंकि इससे बालों के रंग पर कोई असर नहीं पड़ता। रूखे बालों के लिए ऐसा कोई उपचार न अपनाएं, जिसमें एसिड हो जैसे नींबू का रस या सेब का सिरका आदि।

नवजात शिशु की रूखी स्कैल्प के लिए क्या करें?
वर्जिन नारियल तेल या बादाम का तेल नवजात के लिए सुरक्षित होता है। आप इन तेल से शिशु के सिर की मालिश करें। आप सिर पर जमी परत हटाने के लिए तेल लगाने के 10 से 15 मिनट बाद मुलायम कंघे का इस्तेमाल कर सकते हैं।

बच्चों के सिर पर खुजली और रूखी स्कैल्प होने पर क्या करें?
बच्चों में ड्राई स्कैल्प की परेशानी से राहत दिलाने के लिए वर्जिन ऑलिव ऑयल, बेबी ऑयल या अरंडी के तेल से मालिश कर सकते हैं। यह उसकी त्वचा को मॉइस्चराइज करेगा।

क्या पीने का पानी ड्राई स्कैल्प की समस्या में मददगार साबित हो सकता है?
हां, पीने का पानी ड्राई स्कैल्प की समस्या के जोखिमों को कम कर सकता है। दरअसल कठोर पानी का उपयोग इस समस्या की एक बड़ी वजह माना जाता है। ऐसे में अगर आप पीने का पानी इस्तेमाल करते हैं, तो यह आपके लिए फायदेमंद साबित होगा।

क्या स्कैल्प पर लोशन का इस्तेमाल किया जा सकता है?
ड्राई स्कैल्प की समस्या में लोशन लगाना फायदेमंद साबित हो सकता है। यह रूखेपन के कारण होने वाली सिर की खुजली को तो दूर करेगा ही। साथ ही स्कैल्प को भी हाइड्रेट करने का कम करेगा। ध्यान रहे, किसी भी लोशन को इस्तेमाल करने से पूर्व डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।


No comments:

Post a Comment

कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।

अस्वीकरण ( Disclaimer )
गोण्डा न्यूज लाइव एक हिंदी समुदाय है जहाँ आप ऑनलाइन समाचार, विभिन्न लेख, इतिहास, भूगोल, गणित, विज्ञान, हिन्दी साहित्य, सामान्य ज्ञान, ज्ञान विज्ञानं, अविष्कार , धर्म, फिटनेस, नारी ब्यूटी , नारी सेहत ,स्वास्थ्य ,शिक्षा ,18 + ,कृषि ,व्यापार, ब्लॉगटिप्स, सोशल टिप्स, योग, आयुर्वेद, अमर बलिदानी , फूड रेसिपी , वाद्ययंत्र-संगीत आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी केवल पाठकगणो की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दिया गया है। ऐसे में हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि आप किसी भी सलाह,उपाय , उपयोग , को आजमाने से पहले एक बार अपने विषय विशेषज्ञ से अवश्य सम्पर्क करे। विभिन्न विषयो से सम्बन्धित ब्लाग/वेबसाइट का एक मात्र उद्देश आपको आपके स्वास्थ्य सहित विभिन्न विषयो के प्रति जागरूक करना और विभिन्न विषयो से जुडी जानकारी उपलब्ध कराना है। आपके विषय विशेषज्ञ को आपके सेहत व् ज्ञान के बारे में बेहतर जानकारी होती है और उनके सलाह का कोई अन्य विकल्प नही। गोण्डा लाइव न्यूज़ किसी भी त्रुटि, चूक या मिथ्या निरूपण के लिए जिम्मेदार नहीं है। आपके द्वारा इस साइट का उपयोग यह दर्शाता है कि आप उपयोग की शर्तों से बंधे होने के लिए सहमत हैं।

”go"