( वर्तिका श्रीवास्तव )
तिब्बत और नेपाल की यह स्पेशल डिश मोमोज, आज दुनियाभर में अपनी पहचान बना चुकी है। मोमोज बिना तेल मसाले के बनाया जाता है इसलिये यह हर किसी को पसंद आता है। मोमोज से ज्यादा लोग उसकी जायकेदार चटपटी चटनी को पसंद करते हैं। जहां मोमोज बिना मसाले का होता है वहीं पर इसकी जायकेदार चटपटी चटनी और अन्य मसालों से भरी हुई होती है। और आपको जानकर खुशी होगी कि मोमोज चटनी बनाने का तरीका बेहद आसान है। आप भी मोमोज की चटनी बनाने की विधि ट्राई करके देखें। इस चटनी का प्रयोग आम तौर पर लोग मोमोज , फिंगर चिप्स। पकौड़ी , समोसा ,चिप्स आदि के साथ करते है। हमें यकीन है कि मोमोज चटनी रेसिपी इन हिंदी आपको जरूर पसंद आएगी।
जायकेदार चटपटी चटनी बनाने की आवश्यक सामग्री -
| क्रम संख्या | सामग्री नाम | सामग्री मात्रा |
|---|---|---|
| 01 | प्याज | 50 ग्राम |
| 02 | कालीमिर्च | 1 चम्मच |
| 03 | कच्चा लहसुन | 50 ग्राम |
| 04 | लालमिर्च | 100 ग्राम |
| 05 | फ़ूड कलर | आवश्यकता अनुसार |
| 06 | आरारोट ( corn flour) | 25 ग्राम |
| 07 | सोया सॉस | 100 मिली ग्राम |
| 08 | विनेगर | 100 मिली ग्राम |
| 09 | अजीनो मोटो | 10 ग्राम |
| 10 | टोमेटो सॉस | 10 मिली ग्राम |
| 11 | चिली सॉस | 10 मिली ग्राम |
| 12 | नमक | स्वाद अनुसार |
| 13 | चीनी | 10 ग्राम |
| 14 | पानी | 1 . 2 लीटर |
| 15 | तेल या रिफाइंड | 30 ग्राम |
जायकेदार चटपटी चटनी मसाला तैयार करने की विधि -
- सबसे पहले आप प्याज को काट कर बारीक़ कर ले।
- इसके बाद कालीमिर्च को पीसकर पाउडर तैयार कर ले।
- कच्चा लहसुन को मिक्सी जार में पीस कर पेस्ट बना ले।
- लाल मिर्च को पानी में 08-10 मिनट उबाल ले।
- इसके बाद अब आप लाल मिर्च को मिक्सी जार में पीस कर पेस्ट बना ले।
- आरारोट को 100 ग्राम पानी में अच्छे से खोल कर इसका पतला पेस्ट तैयार कर ले।
जायकेदार चटपटी चटनी बनाने की विधि -
- सबसे पहले आप गैस पर भगौना रखे और इसमें 30 ग्राम रिफाइंड डाले। इसके बाद गैस जलाकर मीडियम आंच कर ले और इसमें प्याज डाल कर हल्का गुलाबी भूने ।
- अब आप इसमें कालीमिर्च पाउडर ,लहसुन पेस्ट ,लाल मिर्च पेस्ट डालकर हल्का सा भून ले।
- इसके बाद अब आप इसमें 1 . 2 लीटर पानी डाले।
- इसके बाद इसमें फ़ूड कलर ,विनेगर ,सोया सॉस ,टोमेटो सॉस ,चिली सॉस ,अजीनो मोटो ,नमक ,चीनी डालकर आंच को तेज कर दे।
- जब खौलने लगे तो आप आरारोट का खोल लेकर उसे कलछुल या पलटा खूब चलाये । और थोड़ा -थोड़ा आरारोट का पेस्ट लगभग तीन चक्कर में डाल-डाल कर उसे कलछुल या पलटा से बराबर चलाते रहे जिससे उसमे गुठली न पड़े। जब आपको लगे की आपकी चटपटी चटनी गाढ़ी हो गई है तो आप गैस बंद कर चटपटी चटनी को ठंडा होने के लिए रख दे। अब आपका बाजार जैसा जायकेदार चटपटी चटनी बनकर तैयार हो चुकी है।
महत्वपूर्ण सुझाव:-
- यदि आप चाहे तो बिना फुलाए डायरेक्ट लाल मिर्च को उबाल सकते है।
- मिर्च को उबाल देने से उसका कच्चापन निकल जाता है और आपका सॉस ज्यादा दिन तक अच्छा रहेगा।
- सॉस में विनेगर डालने से सॉस ज्यादा दिन तक अच्छा रहेगा।
- आरारोट का घोल थोड़ा-थोड़ा करके तीन से चार चक्कर चलाये,जिससे आपके चटनी में गुठली न पड़े। नहो तो आप की चटनी ख़राब हो जाएगी
- यदि आप चाहे तो इस वेज मंचूरियन ग्रेवी को फ्रिज में रखकर कुछ दिनों के लिए स्टोर कर सकते है।
मुझे विश्वास है कि आपको यह मोमोज की जायकेदार चटपटी चटनी की रेसिपी बहुत पसंद आयी होगी, अगर आपके पास इस रेसिपी से जुड़ी कोई सवाल है तो आप बेझिझक हमसे पूछ सकते है। मै कोशिस करुँगी कि आपके समस्या को जल्द से जल्द खत्म कर दूँ। और इसके अलावा यदि आपको किसी और रेसिपी के बारे में जानना है जो कि मैंने अभी तक नहीं बताया है तो आप हमसे कमेंट बॉक्स के जरिये पूछ सकते है और मै उसे अपने अगले पोस्ट के द्वारा जानकारी देने का प्रयास करुँगी।


No comments:
Post a Comment
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।
अस्वीकरण ( Disclaimer )
गोण्डा न्यूज लाइव एक हिंदी समुदाय है जहाँ आप ऑनलाइन समाचार, विभिन्न लेख, इतिहास, भूगोल, गणित, विज्ञान, हिन्दी साहित्य, सामान्य ज्ञान, ज्ञान विज्ञानं, अविष्कार , धर्म, फिटनेस, नारी ब्यूटी , नारी सेहत ,स्वास्थ्य ,शिक्षा ,18 + ,कृषि ,व्यापार, ब्लॉगटिप्स, सोशल टिप्स, योग, आयुर्वेद, अमर बलिदानी , फूड रेसिपी , वाद्ययंत्र-संगीत आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी केवल पाठकगणो की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दिया गया है। ऐसे में हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि आप किसी भी सलाह,उपाय , उपयोग , को आजमाने से पहले एक बार अपने विषय विशेषज्ञ से अवश्य सम्पर्क करे। विभिन्न विषयो से सम्बन्धित ब्लाग/वेबसाइट का एक मात्र उद्देश आपको आपके स्वास्थ्य सहित विभिन्न विषयो के प्रति जागरूक करना और विभिन्न विषयो से जुडी जानकारी उपलब्ध कराना है। आपके विषय विशेषज्ञ को आपके सेहत व् ज्ञान के बारे में बेहतर जानकारी होती है और उनके सलाह का कोई अन्य विकल्प नही। गोण्डा लाइव न्यूज़ किसी भी त्रुटि, चूक या मिथ्या निरूपण के लिए जिम्मेदार नहीं है। आपके द्वारा इस साइट का उपयोग यह दर्शाता है कि आप उपयोग की शर्तों से बंधे होने के लिए सहमत हैं।