( वर्तिका श्रीवास्तव )
वेज मंचूरीयॅन भारतीय चाइनीज़ डिश है यह खाने में बहुत ही ज्यादा स्वादिष्ट होती हैं और इस मंचूरीयॅन को बनाना भी कोई भारी काम नहीं हैं। बस मिली जुली सब्जियों की बॉल्स को तल कर और फिर इन्हे स्पाइसी सॉस में डालकर बनाई गयी है यह डिश इस स्वादिष्ट मंचूरीयॅन को आप राइस या नूडल्स किसी के भी साथ में सर्व कर सकते हैं अगर आप चाहें तो तली हुई मंचूरीयॅन बॉल्स को नाश्ते के तौर पर भी सर्व कर सकते हैं। या मंचूरियन ग्रेवी के साथ भी सर्व कर सकते है।
वेज मंचूरियन बनाने की आवश्यक सामग्री -
क्रम संख्या | नाम आवश्यक सामग्री | सामग्री मात्रा |
---|---|---|
01 | मैदा | 600 ग्राम |
02 | कॉर्न फ्लोर या आरारोट | 150 ग्राम |
03 | शिमला मिर्च | 100 ग्राम |
04 | गाजर | 100ग्राम |
05 | पत्ता गोभी | 200 ग्राम |
06 | प्याज़ | 200 ग्राम |
07 | अदरक | 25 ग्राम |
08 | नमक | छोटी चम्मच |
09 | हरी मिर्च | 6-7 पीस |
10 | फूड कलर | वैकल्पिक |
11 | ईस्ट | 5 ग्राम वैकल्पिक |
12 | तेल या रिफाइंड | 1 किलो ग्राम |
वेज मंचूरियन बनाने की विधि -
सारी सब्जियों को बिलकुल बारीक़-बारीक़ काट लें और फिर अदरक को छील कर इसे अच्छे से धो कर महीन-महीन काट लें या कद्दूकस कर लें हरी मिर्च को भी धोकर बारीक़ काट लें अब एक बाउल में बारीक कटी हुई सब्जियाँ, कॉर्न फ्लोर, मैदा, नमक अदरक, और हरी मिर्च डाल कर इन्हे आपस में अच्छी तरह से मिलाएँ। और इसे एक घंटा के लिए दे। इसके बाद अब इस सामग्री से गोले बना कर तैयार कर लें अगर गोले नही बँध रहे हैं तो फिर थोड़ा सा कॉर्न फ्लोर और डाल लें अगर आप चाहें तो मंचूरियन चपटे, अंडाकार या फिर अपनी पसंद के किसी भी आकार के बना सकती हैं।
अब एक कड़ाही में तेल डाल कर गर्म कर लें मंचूरीयॅन बाल्स को मीडियम से तेज़ गैस पर हल्का सुनहरा होने तक हाफ फ्राई तलकर एक बर्तन में रख ले। जब आपको सर्व करना हो वेग मंचूरियन को फूल फ्राई तल कर सर्व कर दे।
आप तले गए मंचूरियन को ग्रेवी में डालकर गर्म करे और अच्छे से मिक्स कर सर्व करे। परन्तु यदि आप मंचूरियन ग्रेवी बनाना नहीं जानते है तो आप इस आर्टिकल को पढ़े- वेज मंचूरियन ग्रेवी कैसे बनाये
आवश्यक सुझाव-
फ़ूड कलर यदि आप डालना चाहे तो डाल सकते है। यह वैकल्पिक होता है ,क्योकि कुछ लोगो को फ़ूड कलर पसंद नहीं होता है। यदि आप वेजिटेबलमंचूरियन घर पर बनाने के लिए दिए गये तकनीकों को सीखते हैं, तो कृपया नीचे टिप्पणी करें, या दूसरों की मदद करने के लिए इस लेख को साझा करें।
No comments:
Post a Comment
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।
अस्वीकरण ( Disclaimer )
गोण्डा न्यूज लाइव एक हिंदी समुदाय है जहाँ आप ऑनलाइन समाचार, विभिन्न लेख, इतिहास, भूगोल, गणित, विज्ञान, हिन्दी साहित्य, सामान्य ज्ञान, ज्ञान विज्ञानं, अविष्कार , धर्म, फिटनेस, नारी ब्यूटी , नारी सेहत ,स्वास्थ्य ,शिक्षा ,18 + ,कृषि ,व्यापार, ब्लॉगटिप्स, सोशल टिप्स, योग, आयुर्वेद, अमर बलिदानी , फूड रेसिपी , वाद्ययंत्र-संगीत आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी केवल पाठकगणो की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दिया गया है। ऐसे में हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि आप किसी भी सलाह,उपाय , उपयोग , को आजमाने से पहले एक बार अपने विषय विशेषज्ञ से अवश्य सम्पर्क करे। विभिन्न विषयो से सम्बन्धित ब्लाग/वेबसाइट का एक मात्र उद्देश आपको आपके स्वास्थ्य सहित विभिन्न विषयो के प्रति जागरूक करना और विभिन्न विषयो से जुडी जानकारी उपलब्ध कराना है। आपके विषय विशेषज्ञ को आपके सेहत व् ज्ञान के बारे में बेहतर जानकारी होती है और उनके सलाह का कोई अन्य विकल्प नही। गोण्डा लाइव न्यूज़ किसी भी त्रुटि, चूक या मिथ्या निरूपण के लिए जिम्मेदार नहीं है। आपके द्वारा इस साइट का उपयोग यह दर्शाता है कि आप उपयोग की शर्तों से बंधे होने के लिए सहमत हैं।