गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

करी पत्ता पाउडर मसाला कैसे बनाये

paudar-masaala


 ( वर्तिका श्रीवास्तव )
ताजा हरा करी पत्ता सब्जी और दालों में स्वाद और महक के लिये डाला जाता है।  आप इन ताजे हरे पत्तों से करी पत्त्ता पाउडर बनाकर रख सकते है ।  करी पत्ता पाउडर  यदि सब्जी दाल चावल में डाल कर खाया जाय तब वे और अधिक स्वादिष्ट लगती हैं, तो आइये करी पत्ता पाउडर  बनाते है। 

करी पत्ता पाउडर मसाला बनाने की आवश्यक सामग्री -

क्रम संख्या नाम आवश्यक सामग्री सामग्री मात्रा
01 करी पत्ता एक कप
02 तेल 2 छोटी चम्मच
03 चना दाल 2 टेबल स्पून
04 लाल मिर्च 2-3 पीस
05 काली मिर्च 10 पीस
06 राई के दाने 1 छोटी चम्मच
07 जीरा 1 छोटी चम्मच
08 मैथी दाना आधा छोटी चम्मच
09 हींग 1 - 2 चुटकी (यदि आप चाहें)
10 अमचूर पाउडर 1 छोटी चम्मच
11 नमक 2 छोटी चम्मच

करी पत्ता पाउडर मसाला बनाने की विधि -

ताजा करी पत्ता धोइये और सुखा लीजिये।  कढ़ाई में 1 चम्मच तेल डाल कर गरम कीजिये करी पत्ता डालिये और करारे होने तक भून कर  लीजिये, भुने पत्ते किसी प्लेट में निकाल कर रख लीजिये। 

कढ़ाई में बचा हुआ एक छोटी चम्मच तेल डालिये और सबसे पहले चने की दाल डाल कर हल्दी ब्राउन होने तक भून लीजिये, राई के दाने और जीरा डालिये, मैथी दाना, काली मिर्च डालिये, और सारे मसाले को ब्राउन होने तक भूनिये। आग बन्द कर दीजिये मसाले को ठंडा होने दीजिये।

भुने हुये मसालों में लाल मिर्च, अमचूर पाउडर, हींग पाउडर और नमक मिलाइये, और मिक्सी से हल्का दरदरा पीस लीजिये. करी पत्ता पाउडर तैयार है। 

करी पत्ता पाउडर (Curry Powder) को एअर टाइट कन्टेनर में भर कर रखिये. 2-3 महिने तक अच्छी महक के साथ  चावल, इडली, दोसा, उत्तपम, दही, रायता में डालिये और खाइये। 

आवश्यक सुझाव-

यदि आप करी पत्ता पाउडर मसाला बनाने के लिए दिए गये तकनीकों को सीखते हैं, तो कृपया नीचे टिप्पणी करें, या दूसरों की मदद करने के लिए इस लेख को साझा करें।



No comments:

Post a Comment

कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।

अस्वीकरण ( Disclaimer )
गोण्डा न्यूज लाइव एक हिंदी समुदाय है जहाँ आप ऑनलाइन समाचार, विभिन्न लेख, इतिहास, भूगोल, गणित, विज्ञान, हिन्दी साहित्य, सामान्य ज्ञान, ज्ञान विज्ञानं, अविष्कार , धर्म, फिटनेस, नारी ब्यूटी , नारी सेहत ,स्वास्थ्य ,शिक्षा ,18 + ,कृषि ,व्यापार, ब्लॉगटिप्स, सोशल टिप्स, योग, आयुर्वेद, अमर बलिदानी , फूड रेसिपी , वाद्ययंत्र-संगीत आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी केवल पाठकगणो की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दिया गया है। ऐसे में हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि आप किसी भी सलाह,उपाय , उपयोग , को आजमाने से पहले एक बार अपने विषय विशेषज्ञ से अवश्य सम्पर्क करे। विभिन्न विषयो से सम्बन्धित ब्लाग/वेबसाइट का एक मात्र उद्देश आपको आपके स्वास्थ्य सहित विभिन्न विषयो के प्रति जागरूक करना और विभिन्न विषयो से जुडी जानकारी उपलब्ध कराना है। आपके विषय विशेषज्ञ को आपके सेहत व् ज्ञान के बारे में बेहतर जानकारी होती है और उनके सलाह का कोई अन्य विकल्प नही। गोण्डा लाइव न्यूज़ किसी भी त्रुटि, चूक या मिथ्या निरूपण के लिए जिम्मेदार नहीं है। आपके द्वारा इस साइट का उपयोग यह दर्शाता है कि आप उपयोग की शर्तों से बंधे होने के लिए सहमत हैं।

”go"