(वर्तिका श्रीवास्तव )
आज हम आपको दाबेली मसाला बनाना बताएंगे। जब भी आपको दाबेली बनानी हो तो आप इस मसाले का इस्तेमाल कर सकती है। इस मसाले की सबसे अच्छी बात यह है कि इसे आप कम समय और कम बजट में घर पर ही आसानी से बना सकती है। इसके अलावा इस मसाले को आप 5 महीने तक बनाकर स्टोर कर सकती हैं। लेकिन इस मसाले को एयर टाइड कंटेनर में ही स्टोर करें, नहीं तो यह सील सकता है।
दाबेली मसाला बनाने की आवश्यक सामग्री -
क्रम संख्या | नाम आवश्यक सामग्री | सामग्री मात्रा |
---|---|---|
01 | छोटी इलायची | 5 पीस |
02 | ज़ीरा | 1 चम्मच |
03 | चीनी | 1 चम्मच |
04 | साबुत लाल मिर्च | 8-10 पीस |
05 | सौंफ | 2 चम्मच |
06 | दालचीनी | 3 छोटे टुकड़े |
07 | लौंग | 5 पीस |
08 | साबुत धनिया | 2 चम्मच |
09 | बड़ी इलायची | 1 पीस |
10 | सफेद तिल | 1 बड़ा चम्मच |
11 | काली मिर्च | 1 चम्मच |
दाबेली मसाला बनाने की विधि -
- दाबेली मसाला बनाने के लिए सबसे पहले सभी मसालों को कड़ाही में डालकर भून लें।
- आपको साबुत लाल मिर्च व दालचीनी को छोड़कर बाकी सभी मसालों को तब तक भूनना है, जब तक आपको इनसे हल्की-हल्की खुशबू न आने लगे।
- फिर गैस को बंद करके मसालों को ठंडा होने के लिए रख दें।
- जब मसाले ठंडे हो जाए तो इसमें साबुत लाल मिर्च और दालचीनी को डालकर पीस लें।
- आपका फ्रेश दाबेली मसाला बनकर तैयार है अब इसे किसी एयर टाइट डिब्बे में भरकर रख लें।
- जब भी आपको दाबेली बनाने में इस्तेमाल करना हो इसमें से निकाल लें।
आवश्यक सुझाव-
यदि आप दाबेली मसाला बनाने के लिए दिए गये तकनीकों को सीखते हैं, तो कृपया नीचे टिप्पणी करें, या दूसरों की मदद करने के लिए इस लेख को साझा करें।
No comments:
Post a Comment
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।
अस्वीकरण ( Disclaimer )
गोण्डा न्यूज लाइव एक हिंदी समुदाय है जहाँ आप ऑनलाइन समाचार, विभिन्न लेख, इतिहास, भूगोल, गणित, विज्ञान, हिन्दी साहित्य, सामान्य ज्ञान, ज्ञान विज्ञानं, अविष्कार , धर्म, फिटनेस, नारी ब्यूटी , नारी सेहत ,स्वास्थ्य ,शिक्षा ,18 + ,कृषि ,व्यापार, ब्लॉगटिप्स, सोशल टिप्स, योग, आयुर्वेद, अमर बलिदानी , फूड रेसिपी , वाद्ययंत्र-संगीत आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी केवल पाठकगणो की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दिया गया है। ऐसे में हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि आप किसी भी सलाह,उपाय , उपयोग , को आजमाने से पहले एक बार अपने विषय विशेषज्ञ से अवश्य सम्पर्क करे। विभिन्न विषयो से सम्बन्धित ब्लाग/वेबसाइट का एक मात्र उद्देश आपको आपके स्वास्थ्य सहित विभिन्न विषयो के प्रति जागरूक करना और विभिन्न विषयो से जुडी जानकारी उपलब्ध कराना है। आपके विषय विशेषज्ञ को आपके सेहत व् ज्ञान के बारे में बेहतर जानकारी होती है और उनके सलाह का कोई अन्य विकल्प नही। गोण्डा लाइव न्यूज़ किसी भी त्रुटि, चूक या मिथ्या निरूपण के लिए जिम्मेदार नहीं है। आपके द्वारा इस साइट का उपयोग यह दर्शाता है कि आप उपयोग की शर्तों से बंधे होने के लिए सहमत हैं।