गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

करंट लगने की अलग-अलग घटनाओं में दो की मौत

mein-do-kee-maut

 बलरामपुर।  स्थानीय थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांव में करंट की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई। दोनों घटना सोमवार सुबह सात से आठ बजे के बीच हुई है। पुलिस ने सूचना मिलने पर एक व्यक्ति के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जेई प्रमोद कुमार ने बताया कि जांच कराकर मृतक अिाश्रतों को सहायता राशि दिलाई जाएगी।

पहली घटना थाना ललिया क्षेत्र के टेढ़वा गांव में हुई है। गांव निवासी जनार्दन मिश्र (35) सोमवार सुबह कोड़री कस्बा में अपनी टेम्पो दुर्गा मंदिर स्थित परिसर से निकालने के लिए लोहे का पाइप हटा रहे थे। अचानक उनका पाइप ऊपर गए हाइटेंशन तार से टच हो गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्राम प्रधान शिवप्रसाद यादव ने बताया कि मृतक गरीब व्यक्ति था। वह टेम्पो चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण किसी तरह से करता था। असामयिक मौत से उसके परिवार पर बड़ा संकट आ गया है। दूसरी घटना ललिया थाना क्षेत्र के कपौआ गांव में सुबह करीब सात बजे हुई है। प्रधान प्रतिनिधि रेवती तिवारी ने बताया कि गांव निवासनी मंजू देवी (28) अपने घर में साफ-सफाई कर रही थी। पंखा लगाते वक्त वह करंट की चपेट में आ गई, जिससे उनकी मौत हो गई। इस संबंध में थाना ललिया प्रभारी निरीक्षक उपेंद्र कुमार यादव ने बताया कि कपौआ में घटना की सूचना नहीं मिली है। टेढ़वा निवासी मृतक जनार्दन मिश्र का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जेई प्रमोद कुमार ने बताया कि जांच कराकर नियमानुसार पीड़ितों को अहेतुक सहायता राशि दिलाई जाएगी।



”go"