गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-पिकप-बाइक की आमने-सामने की जबर्दस्त टक्कर, बाइक सवार दो लोगों की मौत

 


-बाइक व पिकप की आमने-सामने की जोरदार टक्कर पिकप खाई में पलटी चालक मौके से पिकअप छोड़कर फरार।

गोण्डा। मसकनवां -बभनान हाईवे मार्ग एन एच 727जी के छपिया भूईगावा मार्ग के 200  पश्चिम पुल के समीप बाइक -पिकप की आमने-सामने की जोरदार टक्कर में बाइक सवार दो लोगों की मौत पिकप सड़क के किनारे खाई पलटीं पिंकक चालक वाहन छोड फरार मौके पर पहुंची पुलिस ने दो बाइक सवारों को तत्काल छपिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है।

     छपिया थाना क्षेत्र अंतर्गत मसकनवां -बभनान हाईवे मार्ग पर शनिवार रात लगभग नौ बजे भूईगावा मार्ग के 200 मीटर पश्चिम मुख्य मार्ग पर आमने-सामने की बाइक व पिकअप की जबर्दस्त टक्कर हो गई। टक्कर होने के चलते पिकअप यूपी 43सीटी4091  सड़क के किनारे खाई में पलट गई।तथा बाइक संख्या यूपी 51 बीएच 3464 पर सवार रंजीत पुत्र प्रेम चन्द व गंगाधर पुत्र राम केवल निवासी ग्राम चुवाड छपिया जाकर दूर गिरकर गंभीर रुप से घायल हो गए। तत्काल छपिया थाने 

उप निरीक्षक शैलेश कुमार हेड कांस्टेबल आशुतोष यादव व संजय यादव आरक्षी ने एम्बुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छपिया पहुंचाया जहां पर डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया है।

पुलिस ने तत्काल दोनों मृतको के परिजनों को सूचित किया।

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र छपिया के डाक्टर आदित्य ने बताया है सड़क दुघर्टना में लाये गए घायलों की जांच के दौरान मृत पाया गया है।

       परिजनों के पहुंचने पर दोनों मृतको के शवों को पंचायत नामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।वही पिकप चालक पिकअप छोड़कर मौके से फरार होने में सफल रहा है।

”go"