नानपारा कोतवाली पुलिस ने हाड़ा बसेहरी नहर पुलिया के पास चरस की खेप बरामद की है। नेपाल से तस्करी कर चरस ला रही एक युवती सहित दो तस्करों को पुलिस ने धर दबोचा । गहन पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।
एसपी सुजाता सिंह ने बताया कि नानपारा कोतवाल संजय कुमार सिंह को सोमवार को दोपहर भनक लगी कि कुछ तस्कर सरहद पार नेपाल से तस्करी कर मादक पदार्थ की खेप ला रहे हैं । जिस कुछ दिनों बाद इसे दिल्ली ले जाएंगे । यह जानकारी उन्होंने अफसरों को दी। एएसपी ग्रामीण अशोक कुमार व सीओ नानपारा जंग बहादुर यादव के पर्यवेक्षण में कोतवाल ने दरोगा शशिकुमार राणा, महिला सिपाही मनोरमा राय, किरन चौधरी, सिपाही शिशिर कुमार, निरुपम दुबे ने हाड़ा बसेहरी नहर पुलिया के पास दबिश देकर एक युवती व एक पुरुष को रोका। दोनों की तलाशी में 2.150 किग्रा चरस बरामद की।
पूछताछ में दोनों की पहचान नानपारा कोतवाली के तकिया के मजरे मुन्नुपुरवा निवासी जाबिर, कसाईटोला निवासिनी मुस्कान के रूप में हुई। बरामद चरस की अन्तरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 65 लाख आंकी गई है। इन दोनों के विरुद्ध कोतवाली में एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर लिया गया है। गहन पूछताछ के बाद आरोपियों को जेल भेजा गया है।


No comments:
Post a Comment
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।
अस्वीकरण ( Disclaimer )
गोण्डा न्यूज लाइव एक हिंदी समुदाय है जहाँ आप ऑनलाइन समाचार, विभिन्न लेख, इतिहास, भूगोल, गणित, विज्ञान, हिन्दी साहित्य, सामान्य ज्ञान, ज्ञान विज्ञानं, अविष्कार , धर्म, फिटनेस, नारी ब्यूटी , नारी सेहत ,स्वास्थ्य ,शिक्षा ,18 + ,कृषि ,व्यापार, ब्लॉगटिप्स, सोशल टिप्स, योग, आयुर्वेद, अमर बलिदानी , फूड रेसिपी , वाद्ययंत्र-संगीत आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी केवल पाठकगणो की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दिया गया है। ऐसे में हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि आप किसी भी सलाह,उपाय , उपयोग , को आजमाने से पहले एक बार अपने विषय विशेषज्ञ से अवश्य सम्पर्क करे। विभिन्न विषयो से सम्बन्धित ब्लाग/वेबसाइट का एक मात्र उद्देश आपको आपके स्वास्थ्य सहित विभिन्न विषयो के प्रति जागरूक करना और विभिन्न विषयो से जुडी जानकारी उपलब्ध कराना है। आपके विषय विशेषज्ञ को आपके सेहत व् ज्ञान के बारे में बेहतर जानकारी होती है और उनके सलाह का कोई अन्य विकल्प नही। गोण्डा लाइव न्यूज़ किसी भी त्रुटि, चूक या मिथ्या निरूपण के लिए जिम्मेदार नहीं है। आपके द्वारा इस साइट का उपयोग यह दर्शाता है कि आप उपयोग की शर्तों से बंधे होने के लिए सहमत हैं।