गोण्डा। शहर के रिहायशी इलाकों में मुख्य मार्गों और मकानों के सामने चारपहिया वाहनों की अव्यवस्थित पार्किंग लोगों के लिए परेशानी का कारण बनती जा रही है। कई स्थानों पर मकानों के मुख्य गेट के सामने वाहन खड़े कर दिए जाते हैं, जिससे आवागमन बाधित होने के साथ-साथ स्थानीय निवासियों को अपने घरों से निकलने और वाहनों के आवागमन में कठिनाई का सामना करना पड़ता है। ऐसा ही एक मामला शहर के एक प्रमुख मार्ग स्थित आवासीय क्षेत्र का सामने आया है, जहां एक स्थानीय समाचार पत्र के संपादक ने अपने पड़ोसी से गेट के सामने किरायेदारों के वाहन खड़े न कराने का अनुरोध किया है। संपादक का कहना है कि उनके आवास के सामने नियमित रूप से वाहन पार्क होने के कारण उन्हें अपने संपादकीय कार्यालय आने जाने में असुविधा होती है। जानकारी के अनुसार कोतवाली नगर गोंडा अंतर्गत जानकी नगर मोहल्ले में संबंधित मकान स्वामी अधिकांश समय बाहरी क्षेत्र में रहते हैं, जबकि गोण्डा स्थित उनके मकान में किरायेदार निवास करते हैं। आरोप है कि किरायेदार अपने चारपहिया वाहन संपादक के आवास के मुख्य द्वार के सामने खड़े कर देते हैं, जिससे रास्ता संकरा हो जाता है और आवागमन प्रभावित होता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि रिहायशी क्षेत्रों में सड़क और घरों के सामने इस प्रकार की अवैध पार्किंग की समस्या लगातार बढ़ रही है।
उन्होंने नगर प्रशासन और यातायात पुलिस से ऐसे मामलों पर प्रभावी कार्रवाई कर मुख्य मार्गों और आवासीय क्षेत्रों को अतितकमण एवं अव्यवस्थित पार्किंग से मुक्त करने की मंग की है।

