गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

बिरयानी मसाला कैसे बनाये

 
biryani

( वर्तिका श्रीवास्तव )
अगर आप घर पर बिरयानी बनाती रहती हैं या बिरयानी ट्राई करने वाली हैं तो आप बिरयानी के लजीज और परफेक्ट स्‍वाद के लिए घर ही इसका मसाला बनाएं। बिरयानी मसाला पाउडर बनाने के लिए तेरह तरह के साबूत मसालों का इस्‍तेमाल किया जाता है। अगर आप घर पर बिरयानी बनाती रहती हैं या बिरयानी ट्राई करने वाली हैं तो आप बिरयानी के लजीज और परफेक्ट स्‍वाद के लिए घर ही इसका मसाला बनाएं। बाहर मिलने वाले मसालों में इतना स्‍वाद नहीं होता है और आपकी बिरयानी का टेस्‍ट बिगड़ने का चांस बना रहता है। इसलिए हमेशा बिरयानी बनाने के लिए घर पर बने बिरयानी मसाला पाउडर का ही इस्‍तेमाल करें। इस मसाले की खास बात ये होती है कि यह मसाला फ्लेवर से भरपूर होता है और ताजा पिसा होता है। अगर आप ताजा बिरयानी मसाला पाउडर का इस्‍तेमाल करेंगे तो बिरयानी का टेस्‍ट और भी बढ़ जायेगा। आप इस मसाले को बनाकर स्टोर भी कर सकती हैं, इसे एक एयर टाइट कंटेनर में स्टोर करें। तो आइए इसे बनाने का तरीका जानें।

बिरयानी मसाला  बनाने की आवश्यक सामग्री -

क्रम संख्या नाम आवश्यक सामग्री सामग्री मात्रा
01 बड़ी इलाइची 1 पीस
02 इलाइची 6 पीस
03 धनिये के बीज 5 बड़े चम्मच
04 साबूत काली मिर्च 2 बड़े चम्मच
05 अजवाइन 2 बड़े चम्मच
06 जीरा 2 बड़े चम्मच
07 जावित्री 3 पीस
08 स्टार अनीस 3 पीस
09 स्टोन फ्लावर 3 पीस
10 नटमेग पाउडर 1/4 छोटा चम्मच
11 दालचीनी 2 इंच
12 लौंग 5 पीस
13 तेज पत्ता 2 पीस

बिरयानी मसाला बनाने बनाने की विधि -

  • बिरयानी मसाला पाउडर बनाने के लिए सबसे पहले जब कड़ाही गर्म करके उसमें धनिये के बीज, साबूत काली मिर्च डालें और अच्छी तरह से ड्राई भून लें।
  • अब इसमें दालचीनी, जीरा, लौंग मिलाएं और इन्‍हें भी भून लें।
  • अब इसमें अजवाइन, तेज पत्ता, इलाइची, बड़ी इलाइची, जावित्री, स्टोन फ्लावर और चक्र फूल मिलाएं और इन्‍हें भी भून लें।
  • सारे मसाले भूनने के बाद इसे ठंडा होने दें। जब मसाले ठंडे हो जाए तो इन्‍हें मिक्सर में डालकर और पीसकर पाउडर बना लें।
  • आपका बिरयानी मसाला पाउडर तैयार है। आप जब भी बिरयानी बनाएं तो इस मसाले का ही इस्‍तेमाल करें।

आवश्यक सुझाव-

यदि आप बिरयानी मसाला बनाने के लिए दिए गये तकनीकों को सीखते हैं, तो कृपया नीचे टिप्पणी करें, या दूसरों की मदद करने के लिए इस लेख को साझा करें।

No comments:

Post a Comment

कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।

अस्वीकरण ( Disclaimer )
गोण्डा न्यूज लाइव एक हिंदी समुदाय है जहाँ आप ऑनलाइन समाचार, विभिन्न लेख, इतिहास, भूगोल, गणित, विज्ञान, हिन्दी साहित्य, सामान्य ज्ञान, ज्ञान विज्ञानं, अविष्कार , धर्म, फिटनेस, नारी ब्यूटी , नारी सेहत ,स्वास्थ्य ,शिक्षा ,18 + ,कृषि ,व्यापार, ब्लॉगटिप्स, सोशल टिप्स, योग, आयुर्वेद, अमर बलिदानी , फूड रेसिपी , वाद्ययंत्र-संगीत आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी केवल पाठकगणो की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दिया गया है। ऐसे में हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि आप किसी भी सलाह,उपाय , उपयोग , को आजमाने से पहले एक बार अपने विषय विशेषज्ञ से अवश्य सम्पर्क करे। विभिन्न विषयो से सम्बन्धित ब्लाग/वेबसाइट का एक मात्र उद्देश आपको आपके स्वास्थ्य सहित विभिन्न विषयो के प्रति जागरूक करना और विभिन्न विषयो से जुडी जानकारी उपलब्ध कराना है। आपके विषय विशेषज्ञ को आपके सेहत व् ज्ञान के बारे में बेहतर जानकारी होती है और उनके सलाह का कोई अन्य विकल्प नही। गोण्डा लाइव न्यूज़ किसी भी त्रुटि, चूक या मिथ्या निरूपण के लिए जिम्मेदार नहीं है। आपके द्वारा इस साइट का उपयोग यह दर्शाता है कि आप उपयोग की शर्तों से बंधे होने के लिए सहमत हैं।

”go"