(वर्तिकाश्रीवास्तव )
आज हम आपके लिए आम की मीठी चटनी रेसिपी लाए हैं। आम की चटनी सभी को पसंद आती है। और जब वह मीठी चटनी हो, तो क्या कहने। यह खाने में खटमिट्ठी होती है और खाने वाले उंगलियां चाटने को मजबूर हो जाते हैं। इसीलिए लोग हमसे अक्सर कच्चे आम की चटनी बनाने की विधि पूछते रहते हैं। आप भी आम की मीठी चटनी बनाने की विधि ट्राई करें। हमें यकीन है कि आम की मीठी चटनी आपको पसंद आएगी।
आम की मीठी चटनी बनाने के लिए आवश्यक सामग्री-
क्रम संख्या | नाम आवश्यक सामग्री | सामग्री मात्रा |
---|---|---|
01 | कच्चे आम | 04 नग |
02 | गुड़ | 1 1/4 कप |
03 | तेल | 02 बड़े चम्मच |
04 | लाल मिर्च पाउडर | 01 छोटा चम्मच |
05 | कलौंजी | 1 1/2 छोटे चम्मच |
06 | सौंफ | 02 छोटे चम्मच |
07 | पानी | 01 कप |
08 | हींग | 1/2 छोटा चम्मच |
09 | नमक | स्वादानुसार। |
आम की मीठी चटनी बनाने की विधि-
- आम की मीठी चटनी रेसिपी के लिये सबसे पहले आम को छील कर उसका छिलका निकाल दें। चाकू की मदद से आम गूदा निकाल लें और उसके छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें या सीधे आम को कद्दूकस कर लें। साथ ही गुड़ को भी छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़ लें।
- अब कड़ाही में तेल डाल डाल कर गर्म करें। तेल के गर्म होने पर उसमें सौंफ, कलौंजी और हींग डालकर हल्का सा भूनें।
- मसाले भुन जाने पर उसमें आम डालें साथ ही नमक, लाल मिर्च पाउडर और पानी डाल कर चलाएं और कड़ाही को ढक कर मध्यम आंच में पकायें।
- आम के मुलायम होने पर कड़ाही में गुड़ डाल दें और 2-3 मिनट तक और पकायें।
- लीजिए कच्चे आम की मीठी चटनी बनाने की विधि कम्प्लीट हुई। अब आम की खट्टी-मीठी चटनी तैयार है। ठंडा हो जाने पर इसे निकालें और खाने के साथ इसका टेस्ट लें।
आवश्यक सुझाव-
यदि आप आम की मीठी चटनी बनाने के लिए दिए गये तकनीकों को सीखते हैं, तो कृपया नीचे टिप्पणी करें, या दूसरों की मदद करने के लिए इस लेख को साझा करें।
No comments:
Post a Comment
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।
अस्वीकरण ( Disclaimer )
गोण्डा न्यूज लाइव एक हिंदी समुदाय है जहाँ आप ऑनलाइन समाचार, विभिन्न लेख, इतिहास, भूगोल, गणित, विज्ञान, हिन्दी साहित्य, सामान्य ज्ञान, ज्ञान विज्ञानं, अविष्कार , धर्म, फिटनेस, नारी ब्यूटी , नारी सेहत ,स्वास्थ्य ,शिक्षा ,18 + ,कृषि ,व्यापार, ब्लॉगटिप्स, सोशल टिप्स, योग, आयुर्वेद, अमर बलिदानी , फूड रेसिपी , वाद्ययंत्र-संगीत आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी केवल पाठकगणो की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दिया गया है। ऐसे में हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि आप किसी भी सलाह,उपाय , उपयोग , को आजमाने से पहले एक बार अपने विषय विशेषज्ञ से अवश्य सम्पर्क करे। विभिन्न विषयो से सम्बन्धित ब्लाग/वेबसाइट का एक मात्र उद्देश आपको आपके स्वास्थ्य सहित विभिन्न विषयो के प्रति जागरूक करना और विभिन्न विषयो से जुडी जानकारी उपलब्ध कराना है। आपके विषय विशेषज्ञ को आपके सेहत व् ज्ञान के बारे में बेहतर जानकारी होती है और उनके सलाह का कोई अन्य विकल्प नही। गोण्डा लाइव न्यूज़ किसी भी त्रुटि, चूक या मिथ्या निरूपण के लिए जिम्मेदार नहीं है। आपके द्वारा इस साइट का उपयोग यह दर्शाता है कि आप उपयोग की शर्तों से बंधे होने के लिए सहमत हैं।