( वर्तिका श्रीवास्तव )
आज हम आपके लिए दही चटनी रेसिपी लाए हैं। अगर आप व्रत के दिनों में सादा भोजन खा-खा कर बोर हो रह हों, तो दही की चटनी को ट्राई करें। दही की चटनी को व्रत में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसलिए इसे व्रत की चटनी भी कहते हैं। यह खाने में बेहद स्वादिष्ट होती है। इसीलिए लोग हमसे अक्सर पूछते रहते हैं। तो लीजिए आप भी दही चटनी बनाने की विधि नोट करें और आज ही ट्राई करें। हमें उम्मीद है कि दही चटनी रेसिपी आपको जरूर पसंद आएगी।
व्रत की दही चटनी बनाने के लिए आवश्यक सामग्री-
क्रम संख्या | नाम आवश्यक सामग्री | सामग्री मात्रा |
---|---|---|
01 | हरी धनिया | 01 गुच्छा |
02 | पुदीना | 1/2 गुच्छा |
03 | नारियल | 1/2 कप (कद्दूकस किया हुआ) |
04 | दही | 1/4 कप |
05 | काजू | 7-8 नग |
06 | हरी मिर्च | 2-3 नग |
07 | शहद | 02 छोटे चम्मच |
08 | नींबू का रस | 02 छोटे चम्मच |
09 | भुना ज़ीरा | 01 छोटा चम्मच |
10 | सेंधा नमक | स्वादानुसार। |
दही चटनी बनाने की विधि-
दही चटनी रेसिपी के लिये सबसे पहले धनिया, पुदीना और हरी मिर्च के डंठल तोड़कर निकाल दें और उन्हें अच्छी तरह से धुल लें।
इसके बाद मिक्सर में धनिया, पुदीना, हरी मिर्च, काजू, कद्दूकस किया नारियल, भुना ज़ीरा डालें और महीन पीस लें। ये पार्ट का अहम हिस्सा है, इसलिए इसे ध्यान से करें।
अब मिक्सर में दही, शहद, नींबू का रस अैर सेंधा नमक मिलाएं और हल्का का चला कर एक बार फिर पीस लें।
लीजिए दही चटनी बनाने की विधि कम्प्लीट हुई। अब आपकी दही की चटनी तैयार है। इसे फलाहारी पकवान के साथ परोसें और पूरे परिवार के साथ खुद भी आनंद लें।
आवश्यक सुझाव-
यदि आप दही चटनी बनाने के लिए दिए गये तकनीकों को सीखते हैं, तो कृपया नीचे टिप्पणी करें, या दूसरों की मदद करने के लिए इस लेख को साझा करें।
No comments:
Post a Comment
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।
अस्वीकरण ( Disclaimer )
गोण्डा न्यूज लाइव एक हिंदी समुदाय है जहाँ आप ऑनलाइन समाचार, विभिन्न लेख, इतिहास, भूगोल, गणित, विज्ञान, हिन्दी साहित्य, सामान्य ज्ञान, ज्ञान विज्ञानं, अविष्कार , धर्म, फिटनेस, नारी ब्यूटी , नारी सेहत ,स्वास्थ्य ,शिक्षा ,18 + ,कृषि ,व्यापार, ब्लॉगटिप्स, सोशल टिप्स, योग, आयुर्वेद, अमर बलिदानी , फूड रेसिपी , वाद्ययंत्र-संगीत आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी केवल पाठकगणो की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दिया गया है। ऐसे में हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि आप किसी भी सलाह,उपाय , उपयोग , को आजमाने से पहले एक बार अपने विषय विशेषज्ञ से अवश्य सम्पर्क करे। विभिन्न विषयो से सम्बन्धित ब्लाग/वेबसाइट का एक मात्र उद्देश आपको आपके स्वास्थ्य सहित विभिन्न विषयो के प्रति जागरूक करना और विभिन्न विषयो से जुडी जानकारी उपलब्ध कराना है। आपके विषय विशेषज्ञ को आपके सेहत व् ज्ञान के बारे में बेहतर जानकारी होती है और उनके सलाह का कोई अन्य विकल्प नही। गोण्डा लाइव न्यूज़ किसी भी त्रुटि, चूक या मिथ्या निरूपण के लिए जिम्मेदार नहीं है। आपके द्वारा इस साइट का उपयोग यह दर्शाता है कि आप उपयोग की शर्तों से बंधे होने के लिए सहमत हैं।