गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-अभाब्रा महासभा के तत्वाधान में तीन बटुकों का सामूहिक उपनयन व यज्ञोपवीत संस्कार संपन्न

Image SEO Friendly

कर्नलगंज-गोण्डा। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के तत्वाधान में प्रदेश प्रवक्ता मोहित राज की देख रेख में सोमवार को तीन बटुकों का सामूहिक उपनयन व यज्ञोपवीत संस्कार किया गया। सुबह बटुकों को यज्ञोपवीत संस्कार के तहत जनेऊ धारण कराई गई। शाम को काशी प्रस्थान, भिक्षाटन की परंपरा निभाने के तहत इन सभी बटुकों ने शाहपुर के कोट्टहिन माता मंदिर से दौड़ लगाई। यज्ञोपवीत संस्कार से पूर्व बटुकों का उपनयन संस्कार मुंडन करवाया गया। तत्पश्चात विधि-विधान से भगवान गणेश सहित देवताओं का पूजन, यज्ञवेदी एवम बटुकों को अधोवस्त्र के साथ माला पहनाकर बैठाया गया। इसके बाद विनियोग मंत्र ब्रह्मचर्य के पालन की शिक्षा के साथ विभिन्न धार्मिक आयोजन संपन्न हुए। गायत्री मंत्र की दीक्षा प्राप्त करने के बाद बटुकों ने भिक्षा लेकर गुरु को अर्पण किया। इसके बाद गुरु ने उन सभी के कानों में गुरु मंत्र दिया। वैदिक रीति रिवाज के अनुसार उपनयन व यज्ञोपवीत संस्कार सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर पंडित राम कैलाश मिश्र, शाहपुर चौकी  इंचार्ज योगेश कुमार सिंह, कपिल देव मिश्र आदि लोग उपस्थित रहे।


”go"