गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

डिलीवरी के बाद इन्फेक्शन होना,कारण, लक्षण और उपचार

Image SEO Friendly

यद्यपि डिलीवरी के बाद महिलाओं को ब्लीडिंग व थकान तो होती है पर इस समय महिला को कुछ ऐसी गंभीर समस्याएं भी हो सकती हैं जिसमें बहुत ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। आप चाहे अपनी जितनी भी देखभाल कर लें पर कभी-कभी आपको इन्फेक्शन हो भी सकता है। डिलीवरी के बाद गर्भाशय में, वजायना और सर्विक्स के आसपास बहुत सारे खुले हुए घाव और चीरे होते हैं। इससे शरीर कमजोर हो जाता है और इन्फेक्शन होने की संभावनाएं भी बढ़ जाती हैं।  

डिलीवरी के बाद इन्फेक्शन होना क्या है?
वजायनल डिलीवरी या सिजेरियन और यहाँ तक कि ब्रेस्टफीडिंग के दौरान इन्फेक्शन होने को पोस्टपार्टम इन्फेक्शन या डिलीवरी के बाद के इन्फेक्शन कहते हैं। यह तब होता है जब बच्चे को जन्म देने के बाद महिला के गर्भाशय में या इसके आसपास इन्फेक्शन होने लगता है। डिलीवरी के बाद इन्फेक्शन को प्रसव संबंधी (पुएपेरल) इन्फेक्शन भी कहा जाता है।

यह कितना सामान्य है?
आज के समय में जो महिलाएं नॉर्मल डिलीवरी करवाती हैं, उनमें 2% महिलाओं को डिलीवरी के बाद इन्फेक्शन होता है। यदि बचाव के लिए महिलाओं को एंटीबायोटिक्स नहीं दी गई और डिलीवरी में कठिनाई होती है तो यह दर बढ़कर 10% हो जाता है और सिजेरियन डिलीवरी के मामले में लगभग 50% महिलाओं को डिलीवरी के बाद इन्फेक्शन होता है। 

डिलीवरी के बाद इन्फेक्शन होने का खतरा सबसे ज्यादा किसे होता है?
यदि महिला की सिजेरियन डिलीवरी हुई थी, प्रीमैच्योर मेम्ब्रेन में क्षति हुई थी, लंबे समय तक बच्चे को आंतरिक रूप से मॉनिटर किया गया था और या महिला को एनीमिया है तो इन स्थितियों में इन्फेक्शन बहुत जल्दी होता है। 

डिलीवरी के बाद इन्फेक्शन होने के कारण
  • यदि बच्चे के सिर को बाहर निकालने में परेशानी हो रही तो तो महिला की वजायना में ऊपर की ओर छोटा सा कट लगाया जाता है तो इसे एपिसियोटॉमी कहा जाता है। यदि इस घाव में इन्फेक्शन हो जाता है तो इसे भी डिलीवरी के बाद का इन्फेक्शन या पोस्टपार्टम इन्फेक्शन ही कहते हैं। 
  • यदि लेबर बहुत देर तक चलता है और डॉक्टर अस्वच्छ रूप से वजायना की जांच बार-बार करते हैं तो महिला को डिलीवरी के बाद इन्फेक्शन हो सकता है। 
  • यदि बच्चे के जन्म के बाद प्लेसेंटा बाहर नहीं आता है और लगभग 30 मिनट तक गर्भाशय में ही रहता है तो डॉक्टर खुद से प्लेसेंटा को निकालते हैं। इस प्रकार प्लेसेंटा निकालने से भी महिला को डिलीवरी के बाद इन्फेक्शन हो जाता है। 
  • पेल्विक के अन्य अंगों में इन्फेक्शन, जैसे ओवरी में इन्फेक्शन पोस्टपार्टम इन्फेक्शन का कारण हो सकता है। 
  • कभी-कभी वजायनल सैनिटरी पैड से भी महिलाओं को इन्फेक्शन हो सकता है। 

डिलीवरी के बाद इन्फेक्शन होने के लक्षण 
जब महिला हॉस्पिटल में होती है तब डिलीवरी के बाद इन्फेक्शन होने के लक्षण हमेशा दिखाई दे ऐसा जरूरी नहीं है। ये लक्षण डिलीवरी के बाद 10 दिनों तक कभी भी दिख सकते हैं। डिलीवरी के बाद इन्फेक्शन होने के लक्षण निम्नलिखित हैं, आइए जानें;

  • बुखार आना 
  • डिस्चार्ज में दुर्गंध आना 
  • संक्रमित जगह पर संवेदनशीलता व दर्द होना 
  • बहुत ज्यादा ब्लीडिंग होना 
  • पेशाब या पॉटी करने में समस्या होना 
  • डिलीवरी के बाद महिलाओं को अक्सर कौन सा इन्फेक्शन होता है 

डिलीवरी के बाद महिला को निम्नलिखित सामान्य इन्फेक्शन हो सकते हैं, आइए जानें;

  • डिलीवरी के बाद ब्लीडिंग होना: यदि प्लेसेंटा को निकाल देने के बाद गर्भाशय अपने आप पहले जैसी अवस्था में नहीं जा पाता है या यदि गर्भाशय, वजायना और सर्विक्स में बहुत सारे चीरे या घाव हैं तो इससे इन्फेक्शन होता है। 
  • यूटराइन इन्फेक्शन होना: डिलीवरी के दौरान यदि एमनियोटिक थैली में कोई भी इन्फेक्शन हो जाता है तो इससे यूटराइन इन्फेक्शन होता है। यदि गर्भाशय में प्लेसेंटा के कुछ टुकड़े रह जाते हैं तो भी महिला को यूटराइन इन्फेक्शन हो सकता है। 
  • सिजेरियन के घाव में इन्फेक्शन होना: डिलीवरी के बाद सिजेरियन के घाव में इन्फेक्शन हो सकता है। यदि आपको चीरे की जगह सूजन, रेडनेस या डिस्चार्ज का अनुभव हो रहा है तो जल्दी से जल्दी इसकी जांच करवाएं।
  • पेरिनियल दर्द होना: रेक्टम और वजायना के बीच की जगह को पेरिनियम कहते हैं। इस क्षेत्र में दर्द होना बहुत आम है पर यदि डिलीवरी के दौरान यहाँ के टिश्यू में क्षति होती है या ये स्ट्रेच हो जाते हैं तो आपको सूजन या दर्द हो सकता है। 
  • वजायना से बहुत ज्यादा डिस्चार्ज होना: डिलीवरी के बाद कुछ सप्ताह तक महिला को वजायनल डिस्चार्ज होता है। इस डिस्चार्ज में प्लेसेंटा के बचे हुए टुकड़े और खून निकलता है। इसमें पहले ब्लड क्लॉट होता है पर बाद में यह पिंक हो जाता है और अंत में सफेद होने के बाद धीरे-धीरे अपने आप ही बंद हो जाता है। यदि दो सप्ताह के बाद तक भी डिस्चार्ज में खून आने के साथ दुर्गंध भी आती है तो आप तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। 

डिलीवरी के बाद इन्फेक्शन का डायग्नोसिस 
शारीरिक जांच के परिणाम पर ही उचित रूप से डायग्नोसिस किया जा सकता है। कभी-कभी जब महिला को सिर्फ बुखार होता है और कोई भी लक्षण नहीं दिखाई देते हैं तब भी डॉक्टर डायग्नोसिस कर सकते हैं। अक्सर डॉक्टर महिला के पेशाब का सैंपल लेते हैं और समस्याओं का पता लगाने के लिए उसमें मौजूद बैक्टीरिया की जांच करते हैं। 

बच्चे के जन्म के बाद आपको इन्फेक्शन के बारे में चिंता क्यों होनी चाहिए
यदि महिला में इन्फेक्शन का पता नहीं लगाया जाता है या इसका इलाज नहीं किया जाता है तो इससे ब्लड क्लॉटिंग होती है या किडनी में इन्फेक्शन हो जाता है जिसकी वजह से किडनी की समस्याएं होती हैं और खून में इन्फेक्शन होने की वजह से महिला को सेप्सिस हो सकता है। यद्यपि ज्यादातर इन्फेक्शन का इलाज किया जा सकता है और इसमें सबसे बड़ी समस्या यह है कि इसके इलाज के दौरान महिला अपने बच्चे की देखभाल नहीं कर पाती है या उसके साथ बॉन्डिंग नहीं बना पाती है। यदि आपको थोड़ी सी भी शंका है कि कुछ ठीक नहीं है तो आप तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। 

डिलीवरी के बाद इन्फेक्शन का ट्रीटमेंट और मैनेजमेंट 
डिलीवरी के बाद इन्फेक्शन के ट्रीटमेंट के बारे में नीचे दिया गया है, आइए जानें;

सामान्य ट्रीटमेंट:
इसके लिए सामान्य ट्रीटमेंट है कि आप पूर्ण आराम करें, तरल पदार्थ पिएं, बैलेंस्ड डायट का सेवन करें और दवाएं लें। यदि आपको ब्रेस्ट में इफेक्शन हुआ है तो यह एक गंभीर समस्या है। इसमें महिला का इन्फेक्शन बच्चे तक भी पहुँच सकता है इसलिए यदि महिला बच्चे को दूध नहीं पिलाती है तो बेहतर होगा। ब्रेस्ट इन्फेक्शन को बढ़ने से रोकने के लिए आप दूध के लिए ब्रेस्ट पंप का उपयोग करें। 

लोकल ट्रीटमेंट: 
एपिसियोटॉमी के मामले में डॉक्टर आपके टांके निकालेंगे ताकि घाव का मवाद या पस सूख सके।  

कभी-कभी महिला के गर्भाशय में कुछ टिश्यू रह जाते हैं जिससे जन्म के बाद गर्भाशय में इन्फेक्शन हो जाता है। गर्भाशय से इन टिश्यू को बहुत आराम से निकाला जाना चाहिए। यदि गर्भाशय बहुत नाजुक है तो टिश्यू निकालने से पहले महिला को कुछ दिनों तक एंटीबायोटिक्स देना चाहिए। 

महिलाओं को साफ वजायनल पैड का उपयोग करना चाहिए और रोजाना बदलना भी चाहिए। 

डिलीवरी के बाद घाव की देखभाल कैसे करनी चाहिए इस बारे में आप पूरी जानकारी लें क्योंकि इसकी देखभाल करने से ही इन्फेक्शन होने की संभावनाएं कम हो सकती हैं। डिलीवरी के बाद ब्लीडिंग होने को रोकने के लिए आप टेम्पॉन का उपयोग न करें क्योंकि इसे वजायना के अंदर डालना पड़ता है और यदि यह इन्फेक्टेड है तो इससे आपकी वजायना में इन्फेक्शन हो सकता है। यदि आपको बुखार होता है तो सबसे पहले डॉक्टर से मिलें और उन्हें अपनी तकलीफों के बारे में बताएं। इस तरह से आप डिलीवरी की गंभीर समस्याओं या सामान्य दर्द के अनुभवों को कम कर सकती हैं। 

No comments:

Post a Comment

कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।

अस्वीकरण ( Disclaimer )
गोण्डा न्यूज लाइव एक हिंदी समुदाय है जहाँ आप ऑनलाइन समाचार, विभिन्न लेख, इतिहास, भूगोल, गणित, विज्ञान, हिन्दी साहित्य, सामान्य ज्ञान, ज्ञान विज्ञानं, अविष्कार , धर्म, फिटनेस, नारी ब्यूटी , नारी सेहत ,स्वास्थ्य ,शिक्षा ,18 + ,कृषि ,व्यापार, ब्लॉगटिप्स, सोशल टिप्स, योग, आयुर्वेद, अमर बलिदानी , फूड रेसिपी , वाद्ययंत्र-संगीत आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी केवल पाठकगणो की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दिया गया है। ऐसे में हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि आप किसी भी सलाह,उपाय , उपयोग , को आजमाने से पहले एक बार अपने विषय विशेषज्ञ से अवश्य सम्पर्क करे। विभिन्न विषयो से सम्बन्धित ब्लाग/वेबसाइट का एक मात्र उद्देश आपको आपके स्वास्थ्य सहित विभिन्न विषयो के प्रति जागरूक करना और विभिन्न विषयो से जुडी जानकारी उपलब्ध कराना है। आपके विषय विशेषज्ञ को आपके सेहत व् ज्ञान के बारे में बेहतर जानकारी होती है और उनके सलाह का कोई अन्य विकल्प नही। गोण्डा लाइव न्यूज़ किसी भी त्रुटि, चूक या मिथ्या निरूपण के लिए जिम्मेदार नहीं है। आपके द्वारा इस साइट का उपयोग यह दर्शाता है कि आप उपयोग की शर्तों से बंधे होने के लिए सहमत हैं।

”go"