गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-माता-पिता की सेवा से होती है जीवन में श्री की प्राप्ति--रविशंकर जी महाराज

 


-शिव महापुराण कथा में मल्लिकार्जुन व महाकाल ज्योतिर्लिंग की महिमा का हुआ वर्णन, धूमधाम से मनाया गया गणपति प्राकट्य उत्सव

गोण्डा । सावन मास के पावन अवसर पर गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी छठी बार गोनार्द लॉन में शिव महापुराण कथा एवं पार्वती पूजन का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन के चतुर्थ दिवस पर पीठाधीश्वर संत कथा व्यास श्री रविशंकर जी महाराज गुरुभाई के सानिध्य में बाबा बैद्यनाथ समिति एवं पंचवटी श्री सीताराम आश्रम परिवार, गोण्डा की ओर से आयोजित श्री शिव महापुराण कथा एवं सवा लाख पार्थिव पूजन में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।

कथा के दौरान श्री रविशंकर जी महाराज ने द्वितीय ज्योतिर्लिंग के रूप में श्रीशैल पर्वत पर स्थित भगवान मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग की महिमा एवं कथा का विस्तार से वर्णन किया। साथ ही तृतीय ज्योतिर्लिंग उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग की विशेषता एवं उसके प्राकट्य की कथा का भी श्रद्धालुओं को श्रवण कराया।

      कथा व्यास ने शिव परिवार की महिमा बताते हुए कहा कि “माता-पिता ही त्रिलोक हैं। जो व्यक्ति अपने माता-पिता की सच्चे मन से सेवा करता है, उसके जीवन में सुख-समृद्धि और श्री की प्राप्ति होती है।” उन्होंने भगवान कार्तिकेय एवं भगवान गणपति के प्राकट्य की कथाओं का भी भावपूर्ण वर्णन किया। इस अवसर पर गणपति प्राकट्य उत्सव बड़े ही धूमधाम और भक्तिमय वातावरण में मनाया गया।

     शिव महापुराण कथा में मुख्य यजमान संतोष सोनी एवं आरती सोनी रहे। इस अवसर पर संदीप मल्होत्रा, दीपक मराठा, रवि सोनी, अमित सोनी, संजय रस्तोगी, राकेश कसौधन, शिवशंकर सोनी, सोम सोनी, शिवकुमार सोनी, देवेंद्र सोनी, गोविंद महाराज, राहुल शर्मा, सूर्य प्रकाश सोनी, भूपेंद्र आर्य, रामशंकर कसौधन, आयुष सोनी, माया सोनी, कनकलता सोनी, ममता सोनी, रंजना सोनी, आंचल सोनी, सीमा रस्तोगी, सोनिया रस्तोगी सहित भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

”go"