गोण्डा।अवध क्षेत्र के सुपरस्टार और ख्याति प्राप्त जादूगर मिस्टर इंडिया ने एक बार फिर अपनी कला का लोहा मनवाते हुए प्रतिष्ठित लाल बहादुर शास्त्री जी आदर्श सेवा अवार्ड पर अपना कब्जा बरकरार रखा है।
कला और सांस्कृतिक क्षेत्र में उनके बेमिसाल योगदान, समाज के प्रति समर्पण और निरंतर सेवा भाव को देखते हुए इंडिपेंडेंस इंडिया ऑनर फाउंडेशन द्वारा उन्हें इस राष्ट्रीय सम्मान से अलंकृत किया गया है।
फाउंडेशन द्वारा जारी प्रमाण पत्र (रजि. नं. 26/एजी/178) में स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया है कि परसपुर, गोंडा, उत्तर प्रदेश निवासी जादूगर मिस्टर इंडिया को यह सम्मान उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों और समाज सेवा के संकल्प के लिए दिया जा रहा है।
संस्था ने अपने संदेश में कहा, "हमें आपकी उपलब्धियों पर गर्व है और हमें आशा है कि आप इसी तरह समाज की सेवा करते रहेंगे।"
सेवा ही संकल्प, समाज ही लक्ष्य के ध्येय वाक्य के साथ दिया गया यह सम्मान न सिर्फ जादूगर मिस्टर इंडिया के लिए बल्कि पूरे परसपुर और गोंडा जनपद के लिए गर्व का विषय है।

