गोण्डा। नगर में चल रहे झूलेलाल महोत्सव में एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। सिंधी समाज के प्रवक्ता किशन राजपाल ने बताया कि झूलेलाल महोत्सव के अंतिम दिन एक भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। शोभा यात्रा में सबसे आगे प्रभु झूलेलाल की मूर्ति को स्थान दिया गया। उसके बाद समाज को प्रेरणा देने वाली झांकियां निकाली गई। पहली झांकी -विरासत के तोहफे- डायरेक्टर- ऋषभ लधानी एवं यश लधवानी, दूसरी झांकी -राम क्या है- डायरेक्टर-उमंग रायतानी, तीसरी झांकी-मोबाइल से बच्चों को नुकसान-डायरेक्टर- मनोहर आडवाणी निकाली गई। शोभायात्रा में प्रभु झूलेलाल के भजन बज रहे थे। श्रद्धालु गण पीछे पीछे तालियां बजाकर भजनों को गुनगुना रहे थे। तीव्र ध्वनि वाले भजनों पर श्रद्धालुओं ने जमकर नृत्य किया। श्रद्धालुओं ने अलवर बैंड पर भी नृत्य का आनंद लिया। शोभा यात्रा में जगह-जगह पर प्रसाद वितरण एवं झांकियो का प्रदर्शन किया गया। शोभायात्रा में निकाली गई झांकियां मुख्य आकर्षण का केंद्र रही।
शोभा यात्रा झूलेलाल धर्मशाला से निकलकर सब्जी मंडी होते हुए पीपल चौराहा से भारत मिलाप चौराहा होते हुए महाराजगंज से लौटकर गुड्डूमल चौराहा से पटेल नगर होते हुए रानी बाजार बड़गांव से वापस बस स्टॉप आकर विसर्जन हेतु रवाना हुई। अंत में प्रभु झूलेलाल जी की प्रतिमा का सरयू नदी कर्नलगंज में विसर्जन के साथ झूलेलाल महोत्सव का समापन हो गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से सिंधी समाज के मुखिया जयरामदास लधवानी एवं राजकुमार ठक्कुर, श्री झूलेलाल धर्मार्थ समिति के अध्यक्ष अनिल कलानी, मथुरा दास लधानी, जगदीश रायतानी, दिनेश कुमार ठक्कुर, कैलाश रायतानी,भाजपा नेता राजेश रायचंदानी, कैलाश लधवानी, प्रेम मनध्यान, मुकेश धनकानी, ओमी ठक्कुर, उमेश चुंगलानी, विजय वाधवानी, मोहन कृपलानी, पूरन खत्री, मनोहर बलेचा, पिंटू बलेचा, मुकेश बलेचा, रोशन कलानी, महेश मध्यान, कमल मध्यान, शीतल लधानी, मनीष लधानी, रोशन मंजर, नीरज तलरेजा, अमित तलरेजा, राम तलरेजा, गोपी अमलानी, रवि अमलानी आदि मौजूद रहे।

